
FeaturedNewsUttarakhand
राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को कोषागार से मिलेगी पेंशन
देहरादून। 20 जनवरी 2025
जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि राज्य आन्दोलनकारियों को भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पेंशनर्स की तरह कोषागार के माध्यम से नियमित पेंशन के भुगतान का निर्णय लिया गया है। राज्य आन्दोलनकारियों की माह मार्च, 2025 से पेंशन का भुगतान (जो अप्रैल, 2025 में आहरित होगी) कोषागार के माध्यम से किया जाएगा।
डीएम ने जनपद देहरादून के चिन्हित समस्त राज्य आन्दोलनकारी / आश्रित राज्य आन्दोलनकारी को सूचित करते हुए अनुरोध किया कि अपने अभिलेख विवरण जिलाधिकारी कार्यालय अथवा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत उपजिलाधिकारी कार्यालय में प्रारूप-01 (पेंशन पेमेंट आर्डर (पी०पी०ओ०)) तथा प्रारूप-02 भरकर 10 फरवरी, 2025 से पूर्व अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं,जिससे उक्त सूचना समय से संकलित कर कोषागार को भेजी जा सके।













