Featuredimprovement yourself

डॉ.कलाम के प्रेरणास्पद कोट्स

मिसाइलमैन के नाम से प्रसिद्ध और भारत के पूर्व राष्ट्रपति महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का विज्ञान में योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी प्रेरणा से देश तरक्की के पथ पर है। सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचने के बाद भी उनका पूरा जीवन सादगी वाला रहा। उनकी जीवनयात्रा पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है। डॉ. कलाम कहते थे – 

  •  यदि आप सफलता के लिए पूरी तरह दृढ़ संकल्पित हैं तो विफलता दूर ही रहेगी।
  • अपनी पहली जीत के बाद आराम न करें, क्योंकि यदि आप दूसरे चरण में असफल हो जाते हैं, तो लोग यह कहने के लिए प्रतीक्षा कर रहे होते हैं कि आपकी पहली जीत सिर्फ भाग्य थी।
  • सभी पक्षी बारिश के दौरान आश्रय पाते हैं, लेकिन ईगल बादलों से ऊपर उड़ने की वजह से बारिश से बच जाता है।
  • मनुष्य के जीवन में कठिनाइयों की जरूरत है, क्योंकि यह सफलता का आनंद लेने के लिए आवश्यक होती हैं।
  • यदि आप सूरज की तरह चमकना चाहते हैं, पहले सूरज की तरह खुद को तपाना होगा। 
  • हमारे सभी के पास समान प्रतिभा नहीं है, लेकिन हम सभी के पास अपनी प्रतिभा को विकसित करने का एक समान अवसर तो है।
  • अपनी भागीदारी के बिना आप सफल नहीं हो सकते और अपनी भागीदारी के साथ आप असफल नहीं हो सकते।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button