agricultureFeaturedUttarakhandweather

देहरादून, उत्तरकाशी सहित पांच जिलों में आज भारी वर्षा की संभावना

विशेषकर मैदानी क्षेत्रों में 40 से 50 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान

देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में आज (शुक्रवार) को कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। विशेषकर मैदानी क्षेत्रों में 40 से 50 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

इससे संवेदनशील इलाकों में हल्का भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण  कहीं कहीं सड़कें या राजमार्ग बाधित हो सकते हैं। कहीं-कहीं नालों और नदियों का प्रवाह तेज हो सकता है। कच्चे मकानों को हल्का नुकसान पहुंचने की आशंका है।

मौसम विभाग ने सलाह दी है कि छोटे नदी, नालों के पास रहने वाले लोगों तथा बस्तियों को सावधान तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की जरूरत है। किसानों को सलाह दी गई है कि पकी हुई फसल, सब्जियों को काटकर सुरक्षित स्थानों पर रख लें। विभाग की सलाह है कि आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और तेज बौछारों के समय पक्के मकानों में रहें, किसी पेड़ के नीचे शरण न लें। आवागमन के दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button