उत्तराखंड परिवहन निगम को मिली 130 नई बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Rajesh Pandey

देहरादून। न्यूज लाइव ब्यूरो

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आईएसबीटी, देहरादून में उत्तराखंड परिवहन निगम की 130 नवीनतम BS-06 मॉडल की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक से युक्त नई बसें यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी। इसके साथ ही, ये बसें राज्य की आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार करेंगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड की भौगोलिक स्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं, और राज्य के दुर्गम क्षेत्रों के लोग परिवहन नेटवर्क पर निर्भर हैं। इन नई बसों से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। राज्य के हर कोने को बेहतर सड़क नेटवर्क और विश्वसनीय परिवहन सेवाओं से जोड़ना सरकार का संकल्प है, जिससे राज्य का आर्थिक विकास और पर्यटकों की सुविधा बढ़ेगी। प्रभावी परिवहन तंत्र यात्रियों की सुविधा के लिए न केवल अति-आवश्यक है, बल्कि आर्थिक विकास में भी अपना योगदान देता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जहां पूर्व तक हमारा परिवहन निगम 500 करोड़ रुपए से भी अधिक घाटे में था, अब पिछले तीन वर्षों से निगम मुनाफे में है। परिवहन निगम के कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि निगम को और मजबूत बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने चालक-परिचालकों की समस्याओं से भी भली-भांति परिचित है। इसके लिए चाहे डीए में बढ़ोतरी हो, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना हो या निगम में भर्तियों के माध्यम से मैन-पावर की समस्या का समाधान करना हो, हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। इस दीपावली के अवसर पर सेवाएं देने वाले चालकों, परिचालकों और तकनीकी कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि देने का भी फैसला किया गया है।

इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, प्रमोद नैनवाल, सविता कपूर, मण्डल अध्यक्ष संजीव सिंघल, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी, अपर सचिव परिवहन निगम नरेन्द्र जोशी,अनिल गर्ब्याल एवं परिवहन निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *