FeaturedPoliticsUttarakhand

राजीव गांधी पंचायत राज संगठन देशभर से चुनेगा एक लाख स्वराज साथी

वर्धा (महाराष्ट्र)। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का वर्धा (महाराष्ट्र) में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सर्वोदय शिविर संपन्न हो गया। शिविर में निर्णय लिया गया कि संगठन देशभर में एक लाख स्वराज साथियों का चयन करेगा। राष्ट्रीय शिविर से पहले देशभर में दो दिन के 55 शिविर लगाए गए।
सेवाग्राम आश्रम,वर्धा में सात से नौ दिसम्बर तक तीन दिन के राष्ट्रीय सर्वोदय शिविर में हर राज्य के संगठन पदाधिकारी शामिल हुए। राष्ट्रीय शिविर में शामिल हुए  संगठन के उत्तराखंड प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल के अनुसार, संगठन हर प्रदेश के पंचायत व नगर निकाय से स्वराज साथी चयनित करने के बाद जिला स्तरीय सर्वोदय संकल्प शिविर का आयोजन कर रहा है।
उत्तराखंड में भी सर्वोदय संकल्प शिविरों का जिला, ब्लॉक,नगर निकाय व पंचायत स्तर पर आयोजन किया जाएगा। इससे पहले भी हरिद्वार एवं हल्द्वानी में संकल्प शिविर लगाए गए हैं।
दो दिन के आवासीय शिविरों में कांग्रेस की विचारधारा, आइडिया ऑफ इंडिया,देश की आज़ादी में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका, भारत के लिए संघर्ष, राजनीतिक व सामाजिक के साथ अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाती है। स्वराज साथी आगामी कार्यक्रम तय करते हैं ।
उन्होंने बताया, देश मे 55 शिविरों के बाद वर्धा में राष्ट्रीय शिविर का आयोजन किया गया और निर्णय लिया गया कि संगठन पूरे देश से एक लाख स्वराज साथियों का चयन करेगा। उत्तराखंड में भी तेजी से स्वराज साथियों का चयन किया जा रहा है और आने वाले समय में हर जिले व पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन करके कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा। पीड़ित व शोषित लोगों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी ।
राष्ट्रीय शिविर में संगठन की राष्ट्रीय संयोजक मीनाक्षी नटराज,राष्ट्रीय सह-संयोजक व कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव हर्षवर्धन सपकाल, कुमाऊं संभाग संयोजक नीरज तिवारी,नैनीताल जिला संयोजक मनोज बिष्ट समेत हर प्रदेश से आए पदाधिकारी शामिल हुए।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button