FeaturedUttarakhand

“भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड-1064” एप लांच

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, एप पर मिलने वाली शिकायतों का यथाशीघ्र निस्तारण किया जाए

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में विजिलेंस विभाग के एप “भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड-1064” को लांच किया। उन्होंने सतर्कता विभाग के दो इन्स्पेक्टर को विवेचना करने के लिए टैबलेट भी प्रदान किए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एप पर जो भी शिकायतें आती हैं, उनका यथाशीघ्र निस्तारण किया जाए। साथ ही, यदि किसी शिकायतकर्ता की शिकायत विजिलेंस से संबंधित नहीं है, तो उसे सीएम हेल्पलाइन एवं संबंधित विभाग को भेजा जाए।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और शिकायतकर्ता को शिकायतों के स्टेट्स अपडेट की पूरी जानकारी मिले। सीएम ने कहा, सतर्कता विभाग के अन्य कार्मिकों को भी विवेचना के लिए टैबलेट दिए जाएंगे। जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के सिद्धान्त पर कार्य किए जाएं। जन समस्याओं का समाधान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री धामी ने निदेशक सतर्कता को निर्देश दिए कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड एप-1064 का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए। आम जन को इस एप की पूरी जानकारी हो। निदेशक सतर्कता अमित सिन्हा ने बताया, कि 1064 नम्बर व एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति शिकायत कर सकता है। यह नम्बर भारत सरकार से प्राप्त है। एप के माध्यम से प्रत्येक शिकायत रजिस्टर होगी, जिसका पूरा डाटा सुरक्षित रखा जाएगा। यह एप हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एसएस.संधु, सचिव कार्मिक एवं सतर्कता अरविन्द सिंह ह्यांकी, एसपी रेनू लोहानी, सीओ सुरेन्द्र सिंह सामन्त, अनुषा बडोला, निरीक्षक मारूत शाह, विभा वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button