Tech

दुनिया का सबसे छोटा रोबोट रोजाना करेगा हजारों सर्जरी

लंदन। क्या तकनीकी तरक्की के दौर में मनुष्य का काम रोबोट संभाल लेंगे। सामान्य कामकाज तो समझ में आते हैं, लेकिन सर्जरी जैसे जटिल काम भी रोबोट के भरोसे छोड़ दिए जाएंगे। ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने सर्जरी करने में सक्षम दुनिया के सबसे छोटे रोबोट को विकसित करने में सफलता हासिल की है।
यह सर्जिकल रोबोट रोजाना हजार मरीजों का ऑपरेशन कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब 100 वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की एक टीम ने मोबाइल फोन और अंतरिक्ष के लिए विकसित की गई टेक्नोलॉज़ी का इस्तेमाल कर इस रोबोटिक आर्म का निर्माण किया है, जिसे एक छेद के जरिए सर्जरी के लिए विकसित किया गया है।
वैज्ञानिकों ने इस सर्जिकल रोबोट का नाम ‘वर्सियस’ दिया है। यह सर्जिकल रोबोट लैप्रोस्कोपिक विधि से की जाने वाली विभिन्न तरह की सर्जरी कर सकता है, जिसमें हॉर्निया का ऑपरेशन, कोलोरेक्टल ऑपरेशन, प्रोस्टेट ग्रंथि के अलावा नाक, कान एवं गले का ऑपरेशन भी शामिल है।

इस तरह की सर्जरी में क्रोनिक सर्जिकल प्रोसिज़र की बजाय सिर्फ एक चीरा लगाया जाता है,कैंब्रिज मेडिकल रोबोटिक्स के अनुसार, इस रोबोट का नियंत्रण सर्जरी 3 डी स्क्रीन के जरिए कर सकते हैं। दुनिया में मानव पर निर्भरता कम करने के लिए रोबोट का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है।

आने वाले समय में क्या पूरी दुनिया खुद से ज्यादा रोबोट पर निर्भर करेगी। हाल ही में रोबोट के गश्त करने की खबर पढ़ने को मिली थी। लेकिन रोबोट के रोजाना हजारों सर्जरी करने के प्रयोग में सफलता से साबित हो रहा है कि आने वाले दिन रोबोटिक्स के ही होंगे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button