फ्री कॉलिंग बंद कर सकता है जियो

Rajesh Pandey

नई दिल्ली। जियो सिम के ग्राहकों की फ्री कॉलिंग बंद हो सकती है। जियो ने कहा ‎कि उसके पास फ्री कॉलिंग बंद करने का अधिकार है। अगर आप जियो सिम का इस्तेमाल करते है तो इसके इस्तेमाल के दौरान कुछ बातों का ख्याल रखें। जियो ग्राहक अगर 300 मिनट प्रतिदिन कॉल करते हैं तो कंपनी उनके सिम की जांच कर सकती है।

दरअसल कंपनी मानकर चल रही है कि अगर आप महीने में 3000 मिनट से ज्यादा की कॉलिंग करते हैं तो आप फोन का कॉमर्शियल इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में जियो आपकी फ्री कॉलिंग बंद कर सकती है। कंपनी का कहना है कि जियो की फ्री कॉलिंग सर्विस केवल ग्राहकों के निजी इस्तेमाल के लिए है, लेकिन अगर इस सर्विस का कोई कॉमर्शियल या फिर गलत इस्तेमाल करता है तो कंपनी के पास उस सर्विस को तुरंत रोकने का अधिकार है।

जियो के मुताबिक फ्री कॉलिंग का इस्तेमाल अगर अनऑथराइज्ड टेलीमार्केटिंग या फिर कॉमर्शियल एक्टिविटी के लिए होता है तो कंपनी उस सर्विस को बंद कर सकती है, लेकिन जियो के मुताबिक कंपनी ने अब तक किसी की सर्विस को बंद नहीं किया है, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो नियमों के मुताबिक उसे बंद किया जा सकता है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *