By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: जिसको तुम आत्महत्या करना कह रहे थे, वो निकली आसमां छूने की हसरत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > जिसको तुम आत्महत्या करना कह रहे थे, वो निकली आसमां छूने की हसरत
FeaturedInspirational storyTech

जिसको तुम आत्महत्या करना कह रहे थे, वो निकली आसमां छूने की हसरत

Rajesh Pandey
Last updated: April 22, 2021 11:20 pm
Rajesh Pandey
5 years ago
Share
SHARE
युवा पत्रकार संतोष कुमार पांडेय ने वर्ष 2019 के किसी दिन अखबार में डिप्टी न्यूज एडिटर की नौकरी छोड़ दी। संतोष कुछ नया करना चाहते थे। वो चाहते थे कि अखबारों में अनिश्चितता के जिस संकट की, जो बात हो रही है, उससे दूर होकर कुछ ऐसा किया जाए, जो उनके जैसे तमाम लोगों को एक राह दिखाए। वो मील का वो पत्थर स्थापित करना चाहते हैं, जो असल जिंदगी में उन पत्रकारों के लिए पथ प्रदर्शक, जो सिर्फ औऱ सिर्फ पत्रकारिता के लिए स्थापित मानदंडों के सहारे आगे बढ़ना चाहते हैं, कुछ करना चाहते हैं।
संतोष बताते हैं कि जब उन्होंने नौकरी छोड़ी तो उनके बारे में कहा जाने लगा कि यह तो आत्महत्या करने जैसा कदम है। जिस दौर में नौकरी पाना कठिन है, उस समय यह अखबार में अच्छा पद और वेतन छोड़कर जा रहे हैं।
वो सभी को एक ही जवाब देते थे कि यह आत्महत्या करना नहीं है। मैं तो आप जैसे लोगों के लिए रास्ता तैयार कर रहा हूं। एक दिन आप भी इसी पर आओगे, तब मैं आपको सहयोग करूंगा। किसी को तो कदम बढ़ाना होगा।

Contents
युवा पत्रकार संतोष कुमार पांडेय ने वर्ष 2019 के किसी दिन अखबार में डिप्टी न्यूज एडिटर की नौकरी छोड़ दी। संतोष कुछ नया करना चाहते थे। वो चाहते थे कि अखबारों में अनिश्चितता के जिस संकट की, जो बात हो रही है, उससे दूर होकर कुछ ऐसा किया जाए, जो उनके जैसे तमाम लोगों को एक राह दिखाए। वो मील का वो पत्थर स्थापित करना चाहते हैं, जो असल जिंदगी में उन पत्रकारों के लिए पथ प्रदर्शक, जो सिर्फ औऱ सिर्फ पत्रकारिता के लिए स्थापित मानदंडों के सहारे आगे बढ़ना चाहते हैं, कुछ करना चाहते हैं।संतोष बताते हैं कि जब उन्होंने नौकरी छोड़ी तो उनके बारे में कहा जाने लगा कि यह तो आत्महत्या करने जैसा कदम है। जिस दौर में नौकरी पाना कठिन है, उस समय यह अखबार में अच्छा पद और वेतन छोड़कर जा रहे हैं।वो सभी को एक ही जवाब देते थे कि यह आत्महत्या करना नहीं है। मैं तो आप जैसे लोगों के लिए रास्ता तैयार कर रहा हूं। एक दिन आप भी इसी पर आओगे, तब मैं आपको सहयोग करूंगा। किसी को तो कदम बढ़ाना होगा।बकौल संतोष, मैं जानता था कि जो रास्ता मैंने चुना है, वहां मुश्किल बहुत हैं, बहुत सारी बाधाएं  हैं। हो सकता है कि सफल हो जाऊँ और न भी हूं। पर, मैं हमेशा आशान्वित रहता हूं, क्योंकि मुझे खुद पर भरोसा है। जब आप कुछ नया करते हैं तो पहले स्वयं पर विश्वास करना बहुत आवश्यक होता है।खुद पर विश्वास करने का मतलब यह है कि आपको जुझारू होना होगा, आपको जुनूनी होना होगा और आपको धैर्य रखना होगा। मैं डिजीटल मीडिया के माध्यम से अपनी पत्रकारिता को नये आयाम देना चाहता था, इसके सुखद परिणामों को पाने के लिए आपके पास धैर्य होना, प्रमुख शर्त है।यहां तो आपका मजबूत कन्टेंट ही आपको दुनिया से जोड़ेगा। यह साफ है कि डिजीटल, जो पूरे विश्व को एक साथ जोड़ता है, वहां बहुत आसानी से आपको स्वीकार नहीं किया जाता।आपकी परख होती है। अगर, हम खबरों और उनके विश्वलेषण या आकलन की बात करें तो वहां आपके ज्ञान और विश्वसनीयता को सख्त मानकों पर जांचा जाता है।बताते हैं कि एक बार निराशा भी हुई कि लगातार मेहनत के बल पर ज्यादा रेस्पांस नहीं मिल रहा है। मैंने एक बार सोचा कि वो लोग सही कह रहे थे।मुझे इन सभी बातों की अपेक्षा पहले से थी, पर अपनी मेहनत पर ज्यादा विश्वास था। एक दिन ऐसा भी आया कि यूट्य़ूब पर एक वीडियो, जो आईएएस अधिकारियों के गांव की कवरेज का था, मिलियन व्यूज पार कर गया।मेरा हौसला बढ़ गया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस समय Poll Talk  के 55 हजार सब्सक्राइबर हैं। आमदनी भी हो रही है, वो भी पूरी संतुष्टि के साथ। इन सबसे बढ़कर, खास बात यह है कि मैंने कन्टेंट पर ज्यादा मेहनत की और सामुदायिक हितों को प्राथमिकता पर रखा। यह तय है कि हम मुद्दों को ईमानदारी से रखेंगे और स्वतंत्र होकर काम करेंगे।Poll Talk  के संपादक संतोष ने यूट्यूब पर कन्टेंट, टैगिंग, ट्रेंड पर फोकस करने की टिप्स दीं। कम्युनिटी गाइडलाइन को पूरी तरह फॉलो करने पर जोर दिया।डुग डुगी से बातचीत में उनका कहना है कि स्थापित मीडिया के समक्ष व्यक्ति तौर पर स्वतंत्रता से जर्नलिज्म करने में दिक्कतें तो आती हैं।उनके सामने आपके कन्टेंट को विश्वसनीय नहीं माना जाता, पर जब आप निरंतरता से सही तथ्यों को प्रस्तुत करते हैं तो एक दिन आप ब्रांड बन जाते हैं। आप पर लोग विश्वास करते हैं। आपकी पहचान स्थापित होती है। पर, आवश्यक शर्त, सही और निष्पक्ष रूप से तथ्यों के प्रस्तुतीकरण की है।
बकौल संतोष, मैं जानता था कि जो रास्ता मैंने चुना है, वहां मुश्किल बहुत हैं, बहुत सारी बाधाएं  हैं। हो सकता है कि सफल हो जाऊँ और न भी हूं। पर, मैं हमेशा आशान्वित रहता हूं, क्योंकि मुझे खुद पर भरोसा है। जब आप कुछ नया करते हैं तो पहले स्वयं पर विश्वास करना बहुत आवश्यक होता है।
खुद पर विश्वास करने का मतलब यह है कि आपको जुझारू होना होगा, आपको जुनूनी होना होगा और आपको धैर्य रखना होगा। मैं डिजीटल मीडिया के माध्यम से अपनी पत्रकारिता को नये आयाम देना चाहता था, इसके सुखद परिणामों को पाने के लिए आपके पास धैर्य होना, प्रमुख शर्त है।
यहां तो आपका मजबूत कन्टेंट ही आपको दुनिया से जोड़ेगा। यह साफ है कि डिजीटल, जो पूरे विश्व को एक साथ जोड़ता है, वहां बहुत आसानी से आपको स्वीकार नहीं किया जाता।
आपकी परख होती है। अगर, हम खबरों और उनके विश्वलेषण या आकलन की बात करें तो वहां आपके ज्ञान और विश्वसनीयता को सख्त मानकों पर जांचा जाता है।
बताते हैं कि एक बार निराशा भी हुई कि लगातार मेहनत के बल पर ज्यादा रेस्पांस नहीं मिल रहा है। मैंने एक बार सोचा कि वो लोग सही कह रहे थे।
मुझे इन सभी बातों की अपेक्षा पहले से थी, पर अपनी मेहनत पर ज्यादा विश्वास था। एक दिन ऐसा भी आया कि यूट्य़ूब पर एक वीडियो, जो आईएएस अधिकारियों के गांव की कवरेज का था, मिलियन व्यूज पार कर गया।
मेरा हौसला बढ़ गया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस समय Poll Talk  के 55 हजार सब्सक्राइबर हैं। आमदनी भी हो रही है, वो भी पूरी संतुष्टि के साथ। इन सबसे बढ़कर, खास बात यह है कि मैंने कन्टेंट पर ज्यादा मेहनत की और सामुदायिक हितों को प्राथमिकता पर रखा। यह तय है कि हम मुद्दों को ईमानदारी से रखेंगे और स्वतंत्र होकर काम करेंगे।

Poll Talk  के संपादक संतोष ने यूट्यूब पर कन्टेंट, टैगिंग, ट्रेंड पर फोकस करने की टिप्स दीं। कम्युनिटी गाइडलाइन को पूरी तरह फॉलो करने पर जोर दिया।
डुग डुगी से बातचीत में उनका कहना है कि स्थापित मीडिया के समक्ष व्यक्ति तौर पर स्वतंत्रता से जर्नलिज्म करने में दिक्कतें तो आती हैं।
उनके सामने आपके कन्टेंट को विश्वसनीय नहीं माना जाता, पर जब आप निरंतरता से सही तथ्यों को प्रस्तुत करते हैं तो एक दिन आप ब्रांड बन जाते हैं। आप पर लोग विश्वास करते हैं। आपकी पहचान स्थापित होती है। पर, आवश्यक शर्त, सही और निष्पक्ष रूप से तथ्यों के प्रस्तुतीकरण की है।

 

Key word: SANTOSH KUMAR PANDEY, EDITOR POLL TALK, Polltalk.in, Journalism, Journalist, Youtube Content, Content for You tube channel, Tagging, Trends, Tags for Digital Media, Digital rules, Digital technology, पोल टॉक के संपादक, पत्रकार संतोष कुमार पांडेय, यूट्यूब पर कन्टेंट, टैग्स क्या होता है, डिजीटल के नियम, डिटीजल तकनीकी, पत्रकारिता, पत्रकार, पत्रकारिता की आचार संहिता, Ethics of Journalism

You Might Also Like

सब्जियों का अर्थशास्त्र और मिट्टी से जुड़ने का ज्ञान
जानिए, नगर निगम से लेकर नगर पंचायत तक के प्रत्याशी चुनाव में कितना धन खर्च कर सकते हैं
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्राम सरपंचों से बात की
हेलो सीएम सर, हमारे स्कूल में टीचर नहीं हैं
Uttarakhand: चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से पहली बार प्रदेश को मिले 1376 नर्सिंग अधिकारी
TAGGED:Content for You tube channelDigital rulesDigital technologyEDITOR POLL TALKEthics of JournalismjournalismJournalistPolltalk.inSANTOSH KUMAR PANDEYTaggingTags for Digital MediaTrendsYoutube Contentटैग्स क्या होता हैडिजीयल के नियमडिटीजल तकनीकीपत्रकारपत्रकार संतोष कुमार पांडेयपत्रकारितापत्रकारिता की आचार संहितापोल टॉक के संपादकयूट्यूब पर कन्टेंट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article एकजुट कोशिशों से जीतेंगे कोविड से लड़ाई : मुख्यमंत्री
Next Article कोरोना संक्रमणः सब तो आपके भरोसे हैं सरकार, पर आप…
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?