By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: उत्तराखंडः भाजपा जीतकर भी नहीं तोड़ पाई अपना रिकार्ड, कांग्रेस कुछ आगे बढ़ी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Election > उत्तराखंडः भाजपा जीतकर भी नहीं तोड़ पाई अपना रिकार्ड, कांग्रेस कुछ आगे बढ़ी
ElectionFeaturedPoliticsUttarakhand

उत्तराखंडः भाजपा जीतकर भी नहीं तोड़ पाई अपना रिकार्ड, कांग्रेस कुछ आगे बढ़ी

Rajesh Pandey
Last updated: March 13, 2022 6:38 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
SHARE

राजेश पांडेय। न्यूज लाइव

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव परिणाम आ चुके हैं और राजनीतिक माहौल काफी कुछ बदल चुका है। सबसे बड़ी बात राज्य में बारी-बारी से सरकार बनाने का राजनीतिक दलों का ट्रेंड भी धराशाई हो गया। जहां भाजपा सरकार बनाने जा रही है, वहीं कांग्रेस हार की समीक्षा करते हुए रणनीतिक कमियों को तलाशने में जुट गई है। AAP (आम आदमी पार्टी), जिसके बारे में माना जा रहा था कि वो उत्तराखंड चुनाव में बड़ा हस्तक्षेप करेगी, उसका एक भी विधायक नहीं है, बल्कि वोट प्रतिशत के मामले में बसपा से पीछे है।

इन दलों के वोट प्रतिशत में 2017 और 2022 के चुनाव में बदलाव पर नजर डालते हैं। 2017 में भाजपा ने 46.51 प्रतिशत अंकों के साथ जीत हासिल करके उत्तराखंड में सरकार बनाई थी। इस बार भाजपा फिर राज्य में सरकार बनाने जा रही है और उसका कुल वोट प्रतिशत 44.33 है, जो कि पहले से 2.18 फीसदी कम है, कुल मिलाकर भाजपा जीत के बाद भी अपना रिकार्ड नहीं तोड़ पाई। इस बार भाजपा को 2017 की तुलना में कम सीटें 47 ही मिली हैं, जबकि 2017 में उसके 56 प्रत्याशी विजयी हुए थे। उसको 2017 में 23,14,250 वोट मिले थे।

  • उत्तराखंड विधानसभा चुनावः सबसे ज्यादा वोटों से जीत, सबसे कम वोटों से हार

वहीं 2022 में कांग्रेस ने अपने वोट प्रतिशत में कुछ इजाफा किया है, उसका वोट प्रतिशत 37.91 फीसदी है, जो 2017 में 33.49 फीसदी था। कांग्रेस को 2017 की तुलना में ज्यादा सीटें 19 हासिल हुई हैं, जबकि 2017 में उसके मात्र 11 प्रत्याशी निर्वाचित हुए थे। कांग्रेस को 2017 में 16,66,379 वोट मिले थे। इस चुनाव में कांग्रेस भले ही सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है, लेकिन उसके वोट प्रतिशत में 4.42 फीसदी का इजाफा हुआ है।

बसपा की बात करें तो 2017 के विधानसभा चुनाव में उसको उत्तराखंड में एक भी सीट नहींं मिली थी, तब उसका वोट प्रतिशत 7.04 फीसदी थी, अब जब बसपा के पास दो विधायक हैं, उसका वोट प्रतिशत 4.82 फीसदी है। कुल मिलाकर बसपा को दो विधायक तो मिल गए, पर राज्य में उसका मतप्रतिशत 2.22 प्रतिशत घट गया है।

वहीं, उत्तराखंड में बड़े जोर शोर से एंट्री करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्य में मात्र 3.31 फीसदी वोटों के साथ खाता खोला है।

उत्तराखंड के शुरुआती चुनाव 2002 से बात करें तो उस समय कांग्रेस ने 26.91 प्रतिशत वोटों के साथ उत्तराखंड में सरकार बनाई थी, जबकि भाजपा को 25.81 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे।

2007 में भाजपा के वोट बैंक में सुधार हुआ और उसने 31.9 प्रतिशत वोट हासिल किए और सरकार बनाई, इस चुनाव में कांग्रेस को 29.59 फीसदी वोट मिले थे। 2012 में कांग्रेस और फिर 2017 में भाजपा ने सरकार बनाई थी।

2002 से 2017 तक प्राप्त वोट प्रतिशत

वर्षभाजपाकांंग्रेसबसपाउक्रांदनिर्दलीय
200225.8126.9111.206.3616.63
200731.9029.5911.766.3811.21
201233.3834.0312.283.2012.28
201746.5133.497.04110.38

मुख्य रूप से निम्न तथ्य सामने आते हैं-

2002 से 2017 तक हर चुनाव में भाजपा के वोट बैंक में बढोतरी हुई। भले ही वो सत्ता में आई हो या नहीं। , भाजपा ने 2017 में 13.13 फीसदी वोटों की बड़ी उछाल के साथ सत्ता हासिल की थी। इस बार 2022 में सत्ता में आई भाजपा के वोट बैंक में पिछले चुनाव की तुलना में कमी आई है।

वहीं, केवल 2017 के चुनाव को छोड़कर कांग्रेस भी हर बार वोट प्रतिशत में इजाफा करती रही। हालांकि 2017 के चुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत महज 0.54 फीसदी ही कम हुआ था। 2022 में कांग्रेस का वोट प्रतिशत अभी तक के चुनाव में सबसे ज्यादा है।

  • उत्तराखंड में महिलाओं ने भाजपा को इसलिए नहीं हटाया सत्ता से

2002 में बहुजन समाज पार्टी के सात प्रत्याशी निर्वाचित हुए थे। बसपा को 11.20 फीसदी वोट मिले थे। 2007 में बसपा के 11.76 फीसदी वोटों के साथ आठ प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। 2012 में बसपा के निर्वाचित दावेदारों की संख्या घटकर तीन हो गई, पर पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़कर 12.28 प्रतिशत हो गया। 2017 में बसपा का एक भी प्रत्याशी जीत हासिल नहीं कर सका और वोट प्रतिशत 7.04 फीसदी पर पहुंच गया। पर, इस बार बसपा को दो विधायक मिले है, पर उसका वोट प्रतिशत अब तक के चुनाव में, सबसे कम है।

You Might Also Like

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के वर्ष 2025 के कैलेंडर और पुस्तिका का विमोचन
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से दवाई लेकर कोटाबाग पहुंचा ड्रोन
90 साल के मेहनतकश बुजुर्ग से सुनी डोईवाला की वर्षों पुरानी कहानी
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से समूह ग की ये 12 परीक्षाएं वापस लीं
गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी को देश में तीसरा स्थान
TAGGED:Uttarakhand Chunav 2022Uttarakhand Election 2022Uttarakhand Vote Percentage 2017Uttarakhand Vote Percentage 2022
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article उत्तराखंड विधानसभा चुनावः सबसे ज्यादा वोटों से जीत, सबसे कम वोटों से हार
Next Article उत्तराखंड में हार के बाद कांग्रेस में अंतर्कलह सार्वजनिक, प्रीतम के बयान पर यह बोले हरीश रावत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?