डेंगू से जंगः हेल्थ सेक्रेट्री ने कहा, अनावश्यक रूप से मरीजों को प्लेटलेट्स नहीं दी जाएगी

Rajesh Pandey

देहरादून। डेंगू नियंत्रण अभियान की हकीकत जानने के लिए स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार आजकल प्रदेश के दौरे पर हैं। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी जिले के कोटद्वार के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य सचिव का काफिला कुमाऊ मंडल नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर पहुँचा।

स्वास्थ्य सचिव ने हल्द्वानी में डेंगू से निपटने के लिए किए जा रहे इंतजामों का निरीक्षण किया। अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं में कमियों पर नाराजगी व्यक्त की।

इस दौरान पत्रकारों को स्वास्थ्य सचिव ने बताया, प्रदेश में डेंगू के 307 मामले एक्टिव हैं। डेंगू को लेकर अस्पताल में बेड्स पूरी तरह से उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा, अनावश्यक रूप से किसी को भी प्लेटलेट्स नहीं दी जाएगी, जरूरत पड़ने पर ही मरीज को प्लेटलेट्स दी जाएगी। डेंगू पर जो भी इलाज है, उसे अस्पताल ने ठीक तरीके से नहीं किया तो ₹50000 से लेकर ₹200000 तक के जुर्माने के प्रावधान हैं।

यह भी पढ़ें- डेंगू से जंगः स्वास्थ्य सचिव ने इन डॉक्टर्स को दिया नोटिस, दो का वेतन रोका

स्वास्थ्य विभाग के स्पष्ट निर्देश हैं, डेंगू के मामलों को लापरवाही नहीं बरती जाएगी, जो भी प्राइवेट हॉस्पिटल या सरकारी हॉस्पिटल लापरवाही करेगा, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी जिलाधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि डेंगू पर अपनी नजर बनाए रखें और डेंगू के मामले को लेकर शासन को लगातार अवगत कराएं। सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल में अधिक पैसा लिए जाने पर भी उन्होंने कहा की रेट निर्धारित किए गए हैं, अधिक रेट लिए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *