By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: वन गुर्जर की सफलता की कहानीः डंगरों के संग चलता रहा, किताबों को पढ़ता रहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Blog Live > वन गुर्जर की सफलता की कहानीः डंगरों के संग चलता रहा, किताबों को पढ़ता रहा
Blog LiveCareereducationUttarakhandवीडियो न्यूज़

वन गुर्जर की सफलता की कहानीः डंगरों के संग चलता रहा, किताबों को पढ़ता रहा

Rajesh Pandey
Last updated: March 9, 2023 4:33 pm
Rajesh Pandey
3 years ago
Share
देहरादून के डोईवाला ब्लाक स्थित खैरी बनवाह क्षेत्र में वन गुर्जर परिवार के युवा शौकत अली उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी पद पर चयनित हुए हैं। फोटो- राजेश पांडेय
SHARE

राजेश पांडेय। न्यूज लाइव

महज 19 साल के शौकत शाम छह बजे जंगल से भैंसों के साथ घर पहुंच रहे हैं। उनका सबसे पहले काम भैसों को बाड़े में ले जाना और फिर उनको चारा डालना है। वन गुर्जर शौकत, घर से कोचिंग और वहां से घर और फिर जंगल में भैंसों को चराने के लिए जाते हैं। रोजाना 25 किमी. पैदल चलते हैं। जंगल में पलने बढ़ने वाले शौकत के संघर्ष के बीच एक खुशखबरी है, वो यह कि उनका उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police) में सिपाही पद पर चयन हुआ है। इस डेरे को लगभग, 50 साल से पहले बसी इस बस्ती में, शौकत पहले शख्स हैं, जिनका सरकारी सेवा में स्थाई रूप से चयन हुआ है।

देहरादून जिले के डोईवाला ब्लाक मुख्यालय (Doiwala Block) से लगभग आठ किमी. दूर खैरी गांव (Khairi Gaon) स्थित वन क्षेत्र में गुर्जर बस्ती (Gurjar Basti) है, जिसको खैरी वनबाह क्षेत्र के नाम से जाना जाता है। यहां सभी परिवार पशुपालन और खेती करते हैं। 1975 के आसपास बसी इस बस्ती में अभी तक बिजली और पानी के कनेक्शन नहीं है। इसकी वजह, इस इलाके का वन क्षेत्र में होना बताई जाती है। यह बस्ती दो भागों में बंटी है, जिसमें शौकत रहते हैं, वहां नौ घर हैं।

शौकत अली के पिता मोहम्मद अली डोईवाला चीनी मिल (Doiwala Sugar Mill) में संविदा पर सेवारत हैं। परिवार का मुख्य व्यवसाय पशुपालन और कृषि है। पशुओं को चराने के लिए जंगल में ले जाना और दुग्ध उत्पादन से परिवार के खर्चे चलते हैं।

गुज्जरों की भैंसों ने खड़ा कर दिया गुटेल का जंगल !

महिलाओं की विंग बनाएगा वन गुज्जर ट्राइबल युवा

चार भाइयों में सबसे छोटे शौकत ने 2019 में हाईस्कूल और फिर 2021 में इंटरमीडिएट की परीक्षा 70 फीसदी अंकों से अधिक से पास की। उन्होंने डोईवाला डिग्री कॉलेज (Degree College Doiwala) में बीएससी (BSc) में दाखिला  लिया और एनसीसी सी सर्टिफिकेट (NCC C Certificate) भी हासिल किया।

इन परिवारों को बहुत डराती हैं बारिश वाली रातें

गारे व फूस से बनी रसोई, मिट्टी का चूल्हा, दूध का रेट और समझदार भैंसें

शौकत बताते हैं, “वो डोईवाला पब्लिक इंटर कॉलेज (PIC Doiwala) में पढ़ते थे, जो घर से लगभग आठ किमी. दूर है। साधन नहीं होने की वजह से पैदल ही स्कूल आते जाते रहे। लगभग 11 महीने पुलिस आरक्षी परीक्षा (Uttarakhand Police Constable Recruitment Exam ) की कोचिंग ली। हिन्दी का कोर्स पूरा नहीं हो पाया था, बाकी कोर्स हमने यू ट्यूब (YouTube Video) वीडियो से पूरा किया। घर में इंटरनेट स्पीड (Internet Speed) बहुत कम है, इसलिए वीडियो डाउनलोड करने के लिए सामने रेलवे ट्रैक के पास जाना पड़ता है। ऐसा कई बार करना पड़ा।”

देहरादून के डोईवाला ब्लाक स्थित खैरी बनवाह क्षेत्र में वन गुर्जर परिवार के युवा शौकत अली उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी पद पर चयनित हुए हैं। फोटो- राजेश पांडेय

“सुबह चार बजे उठकर पढ़ाई और फिर पशुओं को जंगल में छोड़ने जाना। घर से लगभग नौ किमी. दूर कोचिंग संस्थान जाना और फिर वापस लौटना। घर पहुंचकर खाना खाने के बाद सीधा जंगल में डंगरों ( गाय भैंसों को स्थानीय बोली में डंगर कहा जाता है) के साथ। जंगल में कोई व्यवधान नहीं होता, बल्कि शांत होकर पढ़ाई करता था। कभी मोबाइल फोन लेकर जाता, तो कभी कॉपी-किताब। शौकत कहते हैं, मैं डंगरों के साथ चलता रहता, किताबों को पढ़ता रहता।”

Video: कालाबाजारी और कर्जे के दुष्चक्र में फंसा दुग्ध उत्पादन

मिल्क स्टोरी-2ः इन पशुपालकों के हालात जानकर बहुत दुख होता है

बताते हैं, “हम तीनों भाइयों ने एक साथ मिलकर तैयारी की। कोचिंग इंस्टीट्यूट के साथ यूट्यूब पर भी पढ़ाई की।”

शौकत का कहना है, “मैं जब घर से स्कूल, स्कूल से घर आता जाता था, तो सोचता था कि हम इतना पैदल क्यों चल रहे हैं। अगर हम शिक्षा पाकर जीवन में कामयाब नहीं हो पाए तो यह सब व्यर्थ जाएगा। मैं इस संघर्ष को व्यर्थ नहीं जाने दूंगा, इसलिए प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exam) की तैयारी में जी जान से जुट गया। अब जब सफलता मिल जाती है, तो अपने संघर्ष को बताते हुए अच्छा लगता है और हम अपने कष्टों को भूलने लगते हैं।”

क्या कर्जे में फंसी है वन गुर्जरों की मिल्क इकोनॉमी

पचास किलो का वजन एक हाथ से हवा में उछालकर आलमगीर बोले, हम गुर्जर हैं…

“विज्ञान विषय के साथ, बारहवीं की पढ़ाई के दौरान ट्यूशन पढ़ने जाता था। वहां से लौटते हुए अंधेरा हो जाता था। रेलवे की पटरियों की किनारे-किनारे चलता था। एक दिन मैं अकेले ही अंधेरे में घर आ रहा था, पीछे से ट्रेन आने लगी। ट्रेन की रोशनी में मुझे अपने से कुछ ही दूरी पर पटरी पर बैठा हुआ गुलदार दिखाई दे गया।

मैं काफी घबरा गया था, पर घबराने से क्या होगा, ऐसा सोचकर वहीं सहम कर खड़ा रहा। ट्रेन गुजरने पर गुलदार भी भाग गया। ऐसा कई बार हुआ, जब हाथियों की चिंघाड़ सुनी। यह पूरा इलाका जंगल का है, इसलिए यहां जंगली जानवर घूमते रहते हैं।”

तक धिना धिनः वाकई कमाल का था यह भ्रमण

बताते हैं, “ग्रेजुएशन के लिए प्राइवेट फॉर्म भरेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखेंगे। अभी कुछ एग्जाम देने हैं, जिसकी तैयारी चल रही है। पुलिस भर्ती का रिजल्ट आने के बाद भी, पढ़ाई जारी है, हम उसी तरह पढ़ाई कर रहे हैं, जैसा कि पहले कर रहे थे।”

हम यहां रहते हैं-

फेसबुक पर हमारा पता
फेसबुक पर हमारा पेज- तक धिनाधिन
DUG DUGI यूट्यूब चैनल पर हमारे वीडियो

डुगडुगी है हमारी वेबसाइट

  •  UTTARAKHAND POLICE
  •  Career and Recruitment – UTTARAKHAND POLICE
  •  Uttarakhand Police Recruitment 2023
  •  UKPSC Police Constable Result 2023
  •  उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023
  •  How can I become a constable in Uttarakhand police?
  •  Uttarakhand Police Constable Recruitment 2022
  •  UKPSC Police Constable Result
  •  Van Gujjar
  •  Van Gujar
  •  Gojri Buffalo
  •  UKPSC Exam
  •  UKPSC
  •  Uttarakhand

You Might Also Like

स्वास्थ्य सचिव ने स्वास्थ्य कार्मिकों और जनहित में लिए बड़े फैसले
उत्तराखंड चुनावः बार-बार बदलता रहा बदरीनाथ और केदारनाथ सीटों का स्वरूप
सनगांव में बच्चों ने सिखाया, थोड़ा सब्र करो
कोआपरेटिव बैंक की मोबाइल एटीएम वैन से निकालिए पैसे
Lok Sabha Election 2024 : जानिए उत्तराखंड में किस सीट पर हैं सबसे ज्यादा First Time Voters
TAGGED:Career and Recruitment - UTTARAKHAND POLICEChanges in Pastoralism in the Indian Himalaya Gujjarculture of GujjarsDehradun Kunau range #maee #community #employmentnewsGojri BuffaloGujjars TribeHow can I become a constable in Uttarakhand police?Pastoralism in IndiaPastoralistsUKPSCUKPSC ExamUKPSC Police Constable ResultUKPSC Police Constable Result 2023Uttarakhand PoliceUttarakhand Police Constable Recruitment 2022Uttarakhand Police Recruitment 2023Uttarakhand Police ServiceVan GujarVan Gujjarउत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article गुलाब के किसान से मुलाकात, जो वेलेंटाइन डे से उत्साहित हैं
Next Article Amazing!! मेलों के ये मुसाफिर, इनकी कहानियां हैरान कर देंगी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?