देखें इस परीक्षा की Answer Key, आपत्तियां करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई

Rajesh Pandey

देहरादून। न्यूज लाइव ब्यूरो

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय उत्तराखंड के अंतर्गत सहायक भंडारी के 25 रिक्त पदों हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा 21 जुलाई, 2024 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक राज्य के दो जनपदों देहरादून एवं नैनीताल के 05 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की थी।

उक्त लिखित प्रतियोगी परीक्षा की औपबंधिक उत्तर-कुंजी अभ्यर्थियों के अवलोकनार्थ आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जारी की जा रही है। उक्त लिखित प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि औपबंधिक उत्तर-कुंजी के सापेक्ष प्रश्नों / उत्तरों पर आपत्तियाँ होने की दशा में दिनांक 27 जुलाई, 2024 तक केवल ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित प्रारूप पर आपत्तियाँ / प्रत्यावेदन स्वीकार किए जाएंगे, जिसके लिए दिनांक 23 जुलाई, 2024 को ऑनलाइन लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।

देखें- आयोग की विज्ञप्ति एवं आंसर की

अतः सभी अभ्यर्थी आयोग की बेवसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर दिए गए लिंक के माध्यम से अपनी आपत्तियां / प्रत्यावेदन दे सकते हैं। अभ्यर्थियों को आपत्तियां / प्रत्यावेदनों के संबंध में सहायक सामग्री / साक्ष्य भी अपलोड करना अनिवार्य होगा। दिनांक 27 जुलाई, 2024 को सायं 5:00 बजे के पश्चात प्राप्त आपत्तियां / प्रत्यावेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *