खुशखबरीः उत्तराखंड में 526 सरकारी पदों पर नौकरियां, ऑनलाइन आवेदन करें

Rajesh Pandey

हरिद्वार। न्यूज लाइव ब्यूरो

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखण्ड तकनीकी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत प्रवक्ता, राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के विषयवार रिक्त 525 पदों एवं लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत सहायक शोध अधिकारी के रिक्त एक पद पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन के लिए आवेदन मांगे हैं।

देखें- आयोग की विज्ञप्ति

विज्ञापन आयोग की वेबसाइट- psc.uk.gov.in पर प्रकाशित किया गया है।

देखें- नियुक्ति के संबंध में आयोग का विस्तृत विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन के क्रम में प्रमुख तिथियां निम्नवत् हैः-

विज्ञापन प्रकाशन की तिथि : 23 जुलाई, 2024

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि : 12 अगस्त, 2024 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)

आवेदन शुल्क-Net Banking/Debit Card/Credit: Card/UPI द्वारा जमा करने की अन्तिम तिथि 12 अगस्त, 2024 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)

ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन / परिवर्तन करने की तिथि : 18 अगस्त, 2024 से 27 अगस्त, 2024 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)

प्रश्नगत पदों हेतु इच्छुक / पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट- psc.uk.gov.in पर प्रसारित विस्तृत

विज्ञापन में वर्णित समस्त शर्तों / निर्देशों का भली-भांति अवलोकन कर लें। ऑनलाइन आवेदन करते समय उत्पन्न समस्याओं के समाधान हेतु अभ्यर्थी ukpschelpline@gmail.com पर ई मेल कर सकते हैं।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *