आयोग ने जारी की आंसर की, कोई आपत्ति है तो 30 जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं

Rajesh Pandey

हरिद्वार। न्यूज लाइव ब्यूरो

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने  उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 की प्रारंभिक परीक्षा के प्रथम प्रश्नपत्र-सामान्य अध्ययन एवं द्वितीय प्रश्नपत्र-सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) की चारों सीरीज (A, B, C & D) की उत्तरकुंजी को वेबसाइट psc.uk.gov.in पर प्रसारित कर दिया है।

आयोग का कहना है, यदि किसी अभ्यर्थी को चारों सीरीज के किसी प्रश्न एवं उत्तर विकल्प पर कोई आपत्ति है तो वह आयोग की वेबसाइट पर Online Answer Key Objection के लिए दिए गए लिंक पर जाकर अपनी आपत्तियों को आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार 24 जुलाई, 2024 से 30 जुलाई, 2024 तक दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थी को प्रति-प्रश्न आपत्ति के सापेक्ष निर्धारित शुल्क रुपये 50.00 का भुगतान करना होगा।

आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक Online Answer Key Objection के अतिरिक्त ई-मेल, डाक अथवा अन्य किसी माध्यम से प्रेषित आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उक्त के अतिरिक्त अभ्यर्थी के अन्तिम तिथि के उपरान्त प्रेषित आपत्तियों तथा प्रति प्रश्न आपत्ति के सापेक्ष निर्धारित शुल्क रुपये 50.00 का भुगतान नहीं किए जाने की दशा में प्रस्तुत आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *