current Affairs

साइबर स्पेस पर सम्मेलन

  • साम्प्रदायिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता और मिली जुली संस्कृति तथा राष्ट्रीय भावना पर गर्व करने के लिए पूरे देश में 19-25 नवम्बर 2017 तक कौमी एकता सप्ताह मनाया जाएगा।
  • भारत पहली बार साइबर स्‍पेस पर वैश्विक सम्‍मेलन आयोजित करने जा रहा है। 23 और 24 नवम्‍बर, 2017 को होने वाला यह सम्‍मेलन साइबर स्‍पेस और संबंधित विषयों पर सबसे बड़ा सम्‍मेलन है। यह सम्‍मेलन ऐरो सिटी नई दिल्‍ली में होगा। सम्‍मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी करेंगे। साइबर स्‍पेस पर वैश्विक सम्‍मेलन की शुरुआत लंदन में 2011 में हुई थी। दूसरा सम्‍मेलन 2012 में बूडापेस्‍ट में हुआ था, जिसमें इंटरनेट अधिकारों तथा इंटरनेट सुरक्षा के संबंध पर जोर दिया गया था। तीसरा सम्‍मेलन 2013 में सोल में और चौथा सम्‍मेलन 2015 में हेग, नीदरलैंड में हुआ था। भारत की ओर से आयोजित किया जाना वाला पांचवां सम्‍मेलन है, जिसमें अंतर्राष्‍ट्रीय नेता, नीति निर्माता, उद्योग विशेषज्ञ, बड़े विचारक और साइबर विशेषज्ञ साइबर स्‍पेस के उपयोग और चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेंगे।
  • राष्ट्रपति के अंगरक्षक का इतिहास 1773 से शुरू होता है। वायसराय के अंगरक्षक के रूप में बना यह भारतीय सेना का सबसे पुराना रेजीमेंट है। गणराज्य बनने के एक दिन बाद 27 जनवरी, 1950 को इसे राष्ट्रपति का अंगरक्षक नाम दिया गया। यह भारतीय सेना के अकेला रेजीमेंट हैं, जो पूरी तरह घुड़सवारी पैराट्रूप, टैंक संचालन और रस्मी कर्तव्यों में प्रशिक्षित है। योद्धाओं ने युद्ध के समय और श्रीलंका में भारतीय शांति सेना के साथ और सियाचिन ग्लेशियर की बर्फीली ऊंचाई पर सेवाएं दी हैं। (स्रोतः पीआईबी)

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button