
Featured
मुख्यमंत्री राहत कोष में घर बैठकर भी कर सकते हैं ऑनलाइन सहयोग
- मुख्यमंत्री राहत कोष की वेबसाइट cmrf.uk.gov.in का लोकार्पण किया
- अन्य डिजीटल माध्यमों से भी मुख्यमंत्री राहत कोष में किया जा सकता है सहयोग
देहरादून। मुख्यमंत्री राहत कोष में धनराशि ऑनलाइन भी जमा करा सकते हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष की वेबसाइट cmrf.uk.gov.in का लोकार्पण किया। अब सभी दानदाता घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से कोविड -19 से संबंधित राहत कार्यों के लिए अमूल्य योगदान दे सकते हैं।
मुख्यमंत्री रावत ने अपने आवास पर वेबसाइट को लांच किया। NEFT या IMPS तथा अन्य माध्यमों से दानराशि जमा करने की जानकारी भी cmrf.uk.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध है। मुख्यमंत्री राहत कोष में UPI (Unified Payment Interface) cmrfuk@sbi.in या वेबसाइट cmrf.uk.gov.in में QR कोड को स्कैन करके पेटीएम ,भीम एप , गूगल पे , फोन पे आदि डिजीटल माध्यमों से भी पेमेंट कर सकते हैं।
PAYTM एप के सर्च बॉक्स में Uttarakhand Mukhyamantri Rahat Kosh लिखकर डायरेक्ट paytm के माध्यम से भी दानराशि जमा की जा सकती है। मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की जाने वाली दानराशि 80G के अन्तर्गत इनकम टैक्स में छूट के लिए पात्र है।
दानदाता इस वेबसाइट में 80G रसीद के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से संबंधित अधिकारियों से भी संपर्क कर सकते हैं। यह वेबसाइट CM Office ने NIC के माध्यम से बहुत कम समय में तैयार की है। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की है कि कोरोना राहत कार्यों में सहयोग को cmrf.uk.gov.in वेबसाइट तथा अन्य डिजीटल पेमेंट का उपयोग कर अधिक से अधिक दान करें।