मुख्यमंत्री राहत कोष में घर बैठकर भी कर सकते हैं ऑनलाइन सहयोग

Rajesh Pandey
  • मुख्यमंत्री राहत कोष की वेबसाइट cmrf.uk.gov.in का लोकार्पण किया
  • अन्य डिजीटल माध्यमों से भी मुख्यमंत्री राहत कोष में किया जा सकता है सहयोग
देहरादून। मुख्यमंत्री राहत कोष में धनराशि ऑनलाइन भी जमा करा सकते हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष की वेबसाइट cmrf.uk.gov.in का लोकार्पण किया। अब सभी दानदाता घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से कोविड -19 से संबंधित राहत कार्यों के लिए अमूल्य योगदान दे सकते हैं।
मुख्यमंत्री रावत ने अपने आवास पर वेबसाइट को लांच किया। NEFT या IMPS तथा अन्य माध्यमों से दानराशि जमा करने की जानकारी भी cmrf.uk.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध है। मुख्यमंत्री राहत कोष में UPI (Unified Payment Interface)  cmrfuk@sbi.in  या वेबसाइट cmrf.uk.gov.in में QR कोड को स्कैन करके पेटीएम ,भीम एप , गूगल पे , फोन पे आदि डिजीटल माध्यमों से भी पेमेंट कर सकते हैं।
PAYTM एप के सर्च बॉक्स में Uttarakhand Mukhyamantri Rahat Kosh लिखकर डायरेक्ट paytm के  माध्यम से भी दानराशि जमा की जा सकती है। मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की जाने वाली दानराशि 80G के अन्तर्गत इनकम टैक्स में छूट के लिए पात्र है।
दानदाता इस वेबसाइट में 80G रसीद के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से संबंधित अधिकारियों से भी संपर्क कर सकते हैं। यह वेबसाइट CM Office ने NIC के माध्यम से बहुत कम समय में तैयार की है। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की है कि कोरोना राहत कार्यों में सहयोग को cmrf.uk.gov.in वेबसाइट तथा अन्य डिजीटल पेमेंट का उपयोग कर अधिक से अधिक दान करें।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *