ElectionFeaturedUttarakhand

चंपावत उपचुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 55025 वोटों से जीते

कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को रिकार्ड मतों के अंतर से हराया

चंपावत। चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिकार्ड 55,025 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने कुल मतदान के 92.94 फीसदी मत प्राप्त करके कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी को हराया।

मुख्यमंत्री धामी को 58,258 वोट मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3233 मत ही प्राप्त हो सके। अन्य प्रतिद्वंद्वियों में समाजवादी पार्टी के मनोज भट्ट को 413, निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी को 402 वोट मिले। 377 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।

Uttarakhand-Champawat
Result Status
O.S.N. Candidate Party EVM Votes Postal Votes Total Votes % of Votes
1 Nirmala Gahtori Indian National Congress 3147 86 3233 5.16
2 Pushkar Singh Dhami Bharatiya Janata Party 57268 990 58258 92.94
3 Manoj Kumar Bhatt Samajwadi Party 409 4 413 0.66
4 Himanshu Garkoti Independent 399 3 402 0.64
5 NOTA None of the Above 372 5 377 0.6
Total 61595 1088 62683

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button