ऋषिकेश में मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन शिविर

Rajesh Pandey

ऋषिकेश।  द डिवाइन लाइफ सोसायटी की ओर से निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन शिवानंद चैरिटेबल हॉस्पिटल में किया जा रहा है। एक नवंबर को ऋषिकेश में श्री मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर मायाकुंड में सुबह नौ से 11 बजे तथा शिवानंद चैरिटेबल हॉस्पिटल शिवानंद नगर में दो नवंबर को सुबह नौ से 11 बजे तक कैंप लगाए जाएंगे।

इससे पहले 29 से 31 अक्तूबर तक गांवों में शिविर लगाकर रोगियों का चेकअप किया जाएगा तथा उनमें से रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन किया जाएगा।

चयनित रोगियों के ऑपरेशन दो नवंबर को शिवानंद चैरिटेबल हॉस्पिटल शिवानंद नगर में किए जाएंगे।

नेत्रदान एवं रक्तदान के लिए जनजागरूकता के मुहिम चला रहे प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल नारंग ने शिवानंद हॉस्पिटल वीर नगर गुजरात के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सी एल वर्मा के हवाले से यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया, 43 वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वामी याज्ञवल्क्यानंद जी एवं स्वर्गीय कन्नू भाई शुक्ला की स्मृति में दो नवंबर गुरुवार को केवल मोतियाबिंद के रोगी चयनित कर ऑपरेशन लैंस लगाकर किए जाएंगे।

इस कैंप में रोगी के सहयोगी का भोजन ,चश्मा व आवश्यक सभी दवाइयां निशुल्क  दी जाएंगी।

कैंप में शिवानंद मिशन वीर नगर गुजरात एवं जिला अंधत्व नियंत्रण कमेटी टिहरी गढ़वाल का भी सराहनीय सहयोग रहेग । स्नेहलता कनूभाई शुक्ला, धवल कनुभाई शुक्ला एवं यशवंतराय दिलसुख शंकर भट्ट तथा स्वर्गीय रश्मिबेन के परिजनों ने अपील की है कि कैंप का अधिक से अधिक व्यक्ति लाभ उठाएं।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *