By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: स्किन एलर्जीः फंगल इन्फेक्शन से इस तरह करें बचाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > CARE > स्किन एलर्जीः फंगल इन्फेक्शन से इस तरह करें बचाव
CAREFeaturedhealthNews

स्किन एलर्जीः फंगल इन्फेक्शन से इस तरह करें बचाव

Rajesh Pandey
Last updated: July 12, 2024 4:43 pm
Rajesh Pandey
2 years ago
Share
AIIMS Rishikesh Building
SHARE

ऋषिकेश। न्यूज लाइव

बरसात के मौसम में त्वचा रोगों के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। खासतौर से फंगस अथवा एलर्जी की शिकायत वाले लोगों के लिए यह मौसम ज्यादा दिक्कतें पैदा कर सकता है। इस मौसम में वातावरण में नमी की अधिकता और शरीर में पसीना आने से त्वचा में कई तरह के रोग पैदा होने की संभावना प्रबल हो जाती है। एम्स ऋषिकेश ने इस मामले में एडवाइजरी जारी कर विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

बरसात का मौसम अपने साथ न केवल कई तरह की दुश्वारियां लेकर आता है, बल्कि इस मौसम में स्किन में एलर्जी से संबन्धित कई तरह की बीमारियां भी जन्म लेती हैं। कारण है कि बरसात के मौसम में कीटाणु बहुत तेजी से पनपते हैं और त्वचा में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है।

एम्स के त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार कंसल ने बताया कि स्वच्छता की कमी, भीड़ वाले स्थानों में ज्यादा देर तक रहने अत्यधिक पसीना आने, गीले या नमी वाले कपड़े पहनने और मौसम में आर्द्रता की वजह से बरसात में विभिन्न प्रकार के चर्म रोग पैदा हो जाते हैं। इनमें त्वचा में चकते उभरना, खुजली होना और बालों का झड़ना प्रमुख रोग हैं।

उन्होंने बताया कि अधिकांश मामलों में यह फंगल संक्रमण होता है और समय पर इलाज नहीं होने से यह त्वचा में कई जगह फैलना शुरू कर देता है। डॉ. कंसल ने बताया कि एम्स में त्वचा रोगों से संबंधित सभी प्रकार के परीक्षण और इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रीति भाटिया का कहना है कि बरसात के मौसम में चेहरे पर मुहांसे और लाल पिंपल्स उभरना आम बात है। इसे एलर्जी अथवा एक्जिमा भी कहते हैं।

खासतौर से यह शरीर पर खुजली वाले लाल चकते के साथ देखी जाती है। इसके अलावा अधिकांश लोगों में बरसात के मौसम में बालों का झड़ना और उनमें रूखापन आने की समस्या भी होती है। इसलिए त्वचा रोगों से बचने के लिए शरीर की स्वच्छता बनाए रखना बहुत जरूरी है।

क्या बरतें सावधानी
विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुशांतिका ने बताया कि दैनिक तौर पर स्नान करने, अच्छी तरह से सूखे हुए कपड़े पहनने, बारिश में भीगने के कारण गीले कपड़ों को तुरंत बदलने और शरीर में पसीना आने वाले स्थानों को साफ रूमाल अथवा साफ तौलिये से पोंछकर उसे सूखा रखने से इन बीमारियों से बचा जा सकता है।

इस्तेमाल किए हुए वस्त्र तथा तौलिये को किसी दूसरे को उपयोग नहीं करना चाहिए। बरसात के मौसम में सिर की ज्यादा तेल मालिश नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से बालों के टूटने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। हालांकि बालों के झड़ने के कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं , जिनकी समय रहते जांच करा लेनी चाहिए।

एम्स में त्वचा रोग विभाग की ओपीडी रविवार को छोड़कर सप्ताह में प्रत्येक कार्य दिवस पर होती है। ओपीडी पर्चा बनाने हेतु पंजीकरण का समय सुबह 7 बजे से 11 बजे तक है। जबकि एलर्जी क्लीनिक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होता है।

You Might Also Like

वो बिटिया फिर से स्कूल जाने लगी…
हरीश रावत बोले, यशपाल आर्य की गिरफ्तारी की साजिश हो रही है
सीएम अचानक पहुंचे घोषणा अनुभाग का निरीक्षण करने
उत्तराखंड का बजट एक लाख करोड़ के पार, इन बातों पर विशेष ध्यान
भाजपा से एक और दलित नेता की एंट्री की तैयारी में कांग्रेस
TAGGED:AIIMS adviceEczemafungal infectionMonsoon season in Uttarakhandskin disease
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article देहरादून नगर निगम की जमीन पर खड़े 36 पेड़ काटे, मुकदमा दर्ज
Next Article Uttarakhand विधानसभा उपचुनावः बद्रीनाथ की जनता का दलबदल पर करारा जवाब
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?