CareerhealthNews

Uttarakhand nursing officer recruitment 2025: नर्सिंग अधिकारियों के 587 पदों पर भर्तियां

Uttarakhand nursing officer recruitment 2025: देहरादून, 17 नवम्बर 2025: उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने 587 नर्सिंग अधिकारियों के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए बोर्ड ने आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यह भी देखें-  विस्तृत विज्ञापन- चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड के अंतर्गत नर्सिंग अधिकारी (महिला/पुरुष) डिप्लोमा धारक/डिग्रीधारक के रिक्त 587 पदों (बैकलॉग सहित) पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु विस्तृत विज्ञापन

यह भी देखें-  विज्ञप्ति- चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड के अंतर्गत नर्सिंग अधिकारी (महिला/पुरुष) डिप्लोमा धारक/डिग्रीधारक के रिक्त 587 पदों (बैकलॉग सहित) पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु विज्ञप्ति

भर्ती की मुख्य बातें

Uttarakhand nursing officer recruitment 2025: चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सरकार उच्च गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में, चयन बोर्ड ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 587 नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।

  • कुल पद: 587 नर्सिंग अधिकारी

  • नियमित पद (हरिद्वार व पिथौरागढ़): 480 पद

  • बैकलॉग पद: 107 पद

Uttarakhand ANM Recruitment 2025: स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 180 पदों पर भर्तियां

आवेदन की समय-सीमा

Uttarakhand nursing officer recruitment 2025: इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निम्नलिखित तिथियों का ध्यान रखें:

विवरण तिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 27 नवम्बर 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 17 दिसम्बर 2025

Uttarakhand nursing officer recruitment 2025

पदों का विस्तृत विवरण

चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने शैक्षणिक योग्यता के आधार पर पदों का वर्गीकरण भी स्पष्ट किया है।

पदनाम योग्यता पद संख्या
नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिप्लोमाधारक 336
नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिग्रीधारक 144
नर्सिंग अधिकारी (पुरुष) डिप्लोमाधारक 75
नर्सिंग अधिकारी (पुरुष) डिग्रीधारक 32

डॉ. रावत ने विश्वास जताया कि 587 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति से राजकीय मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ की कमी दूर होगी, जिससे उपचार प्रक्रियाएँ तत्पर और प्रभावी बनेंगी तथा मरीजों की देखभाल में उल्लेखनीय सुधार होगा। यह भर्ती प्रक्रिया पिछले एक सप्ताह में शुरू की गई 287 चिकित्सकों और 180 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (महिला) की सीधी भर्ती के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा उठाया गया एक और महत्वपूर्ण कदम है।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button