crimeFeaturedUttarakhand

साइबर क्राइम के खिलाफ तत्काल मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 155260

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पीटीसी नरेन्द्र नगर में साइबर अपराधों में रोकने के लिए ई-सुरक्षा चक्र हेल्पलाइन नम्बर 155260 का शुभारंभ किया। यह नम्बर विशेषकर वित्तीय साइबर अपराधों में त्वरित मदद के लिए है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर अपराध की चुनौती से लड़ने के लिए उत्तराखंड पुलिस अच्छा प्रयास कर रही है। इस हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी सभी को हो, इसलिए इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए।
आज के डिजिटल युग में साइबर क्राइम को रोकने के लिए जागरूकता लाना जरूरी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ई-सुरक्षा चक्र बुकलेट का विमोचन भी किया।
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने हेल्पलाइन नम्बर जारी करने वाला उत्तराखंड देश का तीसरा राज्य बना, इसके लिए उत्तराखंड पुलिस बधाई की पात्र है।
इस अवसर पर बताया गया कि कुछ वर्षों में साइबर अपराध के मामलों में लगातार बढोतरी हुई है। वित्तीय एवं गैर वित्तीय मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में गृह मंत्रालय भारत सरकार ने पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान कराने के लिए साइबर हेल्प लाइन नम्बर 155260 जारी किया है।
इस नम्बर पर किसी भी प्रकार के वित्तीय साइबर अपराध की सूचना दी जा सकती है तथा पीड़ित को अतिशीघ्र राहत देने का प्रयास किया जाएगा। इस नई प्रणाली के लिए स्पेशल टास्क फोर्स के अधीन साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एक ई-सुरक्षा चक्र कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है।

Keywords:- Cyber Crime, e-surksha chakra Helpline number 155260, Special Task Force, Chief Minister, Tirath Singh Rawat

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button