educationNewsUttarakhand

Khelega Pahad, Badhega Pahad initiative: देहरादून के रामगढ़ राजकीय प्राथमिक विद्यालय से शारीरिक शिक्षा पाठ्यक्रम शुरू

देहरादून के तीन ब्लॉक के 15 प्राइमरी स्कूलों में शारीरिक शिक्षा पाठ्यक्रम की शुरुआत

Khelega Pahad, Badhega Pahad initiative: देहरादून, 3 सितम्बर, 2025ः बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ओजीआई इंटरनेशनल स्पोर्ट्स ने एक नई पहल, “खेलेगा पहाड़, बढ़ेगा पहाड़” शुरू की है। इस पहल के तहत, देहरादून जिले के तीन ब्लाक – सहसपुर, रायपुर और डोईवाला के 15 प्राथमिक विद्यालयों में एक खास शारीरिक शिक्षा पाठ्यक्रम शुरू किया गया है।

इस विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन रायपुर विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में एक समारोह में किया गया। इस दौरान ओजीआई इंटरनेशनल स्पोर्ट्स के ऑपरेशन डायरेक्टर डॉ. शफीक वालियाकत, क्षेत्रीय पार्षद सोबत चंद्र रमोला उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर हुई।

Also Read: Uttarakhand’s first modern disability rehabilitation center: दिव्यांगजनों के लिए देहरादून में खुला पहला आधुनिक पुनर्वास केंद्र

Khelega Pahad, Badhega Pahad initiative: प्रशिक्षण और निगरानी

इस पाठ्यक्रम के तहत, मनीषा नेगी, राखी आर्य, मधु टम्टा, श्रद्धा खुशवा और साहिल – ये पाँच प्रशिक्षक बच्चों को ट्रेनिंग देंगे। पूरे कार्यक्रम की निगरानी उत्तराखंड में संस्था की बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर और मास्टर ट्रेनर सोनम दयाल करेंगी।

विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति, गणवेश, बैग और जूते के लिए दी जाने वाली धनराशि के उपयोग जैसे विषयों पर चर्चा हुई। क्षेत्रीय पार्षद सोबत चंद्र रमोला ने अपनी पार्षद निधि से विद्यालय में लगवाई गई इंटरलॉकिंग टाइल्स का भी लोकार्पण किया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने का आग्रह किया और विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।

ओजीआई इंटरनेशनल स्पोर्ट्स के डॉ. शफीक वालियाकत ने कार्यक्रम में आए अभिभावकों और बच्चों को शारीरिक साक्षरता (Physical Literacy) के महत्व के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में कई अभिभावक, शिक्षक और स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button