ElectionFeaturedPoliticsUttarakhand

उत्तराखंड चुनावः कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में डोईवाला, ऋषिकेश नहीं

कांग्रेस ने शनिवार देर रात जारी की 53 प्रत्याशियों की सूची

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने काफी इंतजार के बाद शनिवार देर रात अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। 53 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर और यशपाल आर्य बाजपुर से चुनाव लड़ेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत किस सीट पर चुनाव लड़ेंगे, पहली सूची में नहीं दिया गया है। इतना स्पष्ट हो गया है कि रावत डीडीहाट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। वहीं हरक सिंह रावत के केदारनाथ सीट से चुनाव लड़ने की संभावना भी नहीं है। यहां मनोज रावत को टिकट मिला है। वहीं, कोटद्वार सीट पर सुरेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है।

कांग्रेस की पहली लिस्ट में हाल ही में भाजपा से आए यशपाल आर्य औऱ उनके पुत्र संजीव आर्य को क्रमशः बाजपुर और नैनीताल से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, हल्द्वानी से सुमित हृदयेश कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस की 53 प्रत्याशियों की लिस्ट में सिर्फ तीन महिलाओं मसूरी से गोदावरी थापली, भगवानपुर से ममता राकेश और रुद्रपुर से मीना शर्मा को स्थान मिला है।

लैंसडौन, टिहरी, नरेंद्रनगर, ऋषिकेश, डोईवाला, देहरादून कैंट सहित 17 सीटों पर अभी प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी है।

हीरा सिंह बिष्ट रायपुर, प्रीतम सिंह चकराता, दिनेश अग्रवाल धर्मपुर, मंत्री प्रसाद नैथानी देवप्रयाग, नवप्रभात विकासनगर, आर्येन्द्र शर्मा सहसपुर, सतपाल ब्रह्मचारी हरिद्वार से प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button