
current AffairsFeaturedfood
दुनिया में 81 करोड़ से अधिक भूखमरी से जूझ रहे, खाने की बर्बादी रोकना बहुत जरूरी
संयुक्त राष्ट्र ने सचेत किया है कि भोजन की कमी, भुखमरी और कुपोषण की समस्या से दुनिया का हर देश पीड़ित है, इसलिए भोजन की हानि व बर्बादी रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की जानी होगी। खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के अनुसार, वर्ष 2019 में उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कुल भोजन का 17 फ़ीसदी हिस्सा फेंक दिया गया और वह बर्बाद हो गया।
क्या आप जानते हैं-
29 सितम्बर, को ‘भोजन की हानि व बर्बादी पर अन्तरराष्ट्रीय जागरूकता दिवस’ मनाया जाता है।
कोविड-19 महामारी के कारण 13 करोड़ से अधिक अतिरिक्त लोगों को भोजन व पोषण असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है।













