FeaturedUttarakhand

सीएम की कुछ और घोषणाएं, कोविड काल में योगदान पर कार्मिकों को प्रोत्साहन राशि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सदन में शुक्रवार को कुछ और महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। पुलिस, राजस्व और ग्राम्य विकास के कार्मिकों को कोविड काल में योगदान के लिए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार,विधायक निधि में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए की गई एक करोड़ रुपये की कटौती को निर्गत किया जाएगा।

राजकीय डिग्री कालेजों के छात्रों को टैबलेट उपलब्ध कराया जाएगा। इससे लगभग एक लाख छात्र -छात्राएं लाभान्वित होंगे। इसका कुल व्यय भार 100 करोड़ रुपये है।

राज्य में स्थित कैंट बोर्ड में निवास करने वाले भूतपूर्व सैनिकों का भवन कर माफ करने की कार्यवाही की जाएगी।

राज्य में कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों के विकास, पलायन रोकने एवं स्वरोजगार के अवसर पैदा करने हेतु भू-विधियों का अध्ययन करके आवश्यक सुझाव के लिए पूर्व मुख्य सचिव / अध्यक्ष, उत्तराखंड राजस्व परिषद सुभाष कुमार की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है।

पुलिस कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर व इंस्पेक्टर तथा राजस्व विभाग में   पटवारी / लेखपाल, राजस्व निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार, ग्राम्य विकास विभाग में ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी को कोविड काल में किए जा रहे सराहनीय कार्यों एवं सेवाओं के लिए दस हजार रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

प्रदेश के सभी विद्यालयों में छात्राओं के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति की राशि को 250 से बढ़ाकर 1500 रुपये करने और इसके लाभान्वितों की संख्या 11 से बढ़ाकर 100 करने की घोषणा की गई।

श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति की राशि को 150 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये करने की भी घोषणा की।

600 अतिरिक्त विद्यालयों में वर्चुअल क्लास की व्यवस्था की जाएगी। अटल उत्कृष्ट विद्यालयों सहित सभी शासकीय विद्यालयों में 1 से 14 सितम्बर 2021 तक प्रवेश पखवाड़ा एवं 15 सितम्बर 2021 को नवप्रवेशित बच्चों के लिए स्वागोत्सव मनाया जाएगा।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button