ElectionFeaturedPoliticsUttarakhand

चुनाव में हार पर उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का इस्तीफा

बोले, विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के दिन ही इस्तीफा देना चाहते थे

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। गोदियाल का कहना है कि वो विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के दिन ही इस्तीफा देना चाहते थे, लेकिन हाईकमान के आदेश की प्रतीक्षा पर रुके थे।

मंगलवार देर शाम कांग्रेस प्रमुख ने चुनाव वाले राज्यों से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफे देने को कहा था। कुछ दिन पहले पत्रकार वार्ता में गोदियाल ने कहा था, कांग्रेस संगठन की बेहतरी के लिए हाईकमान (पद छोड़ने के लिए) कहेगा, तो सहज स्वीकार करूंगा। उनसे पूछा गया था कि आपने हार की नैतिक जिम्मेदारी ली है, क्या आप पद छोड़ेंगे।

हालांकि गणेश गोदियाल ने एक ट्वीट के माध्यम से बताया, आज दिल्ली पंहुच कर जैसे ही यह अवगत हुआ कि अन्य वह सभी राज्यों के जवाबदेह पदाधिकारी, जहां चुनावों में आशातीत सफलता नहीं मिली, अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं, मैंने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता के तौर पर संघर्ष करता रहूंगा।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button