Uttarakhand Women’s Under-19 Cricket: ऋषिकेश में राज्य स्तरीय महिला अंडर-19 क्रिकेट में देहरादून चैंपियन

Rajesh Pandey

Uttarakhand Women’s Under-19 Cricket: देहरादून, 16 दिसंबरः पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, आईडीपीएल, वीरभद्र, ऋषिकेश में राज्य स्तरीय महिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में देहरादून विजेता और ऊधम सिंह नगर की टीम उपविजेता रहे।  प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल , पूर्व पार्षद विपिन पंत और शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक लक्ष्मण सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल ने खेलों के प्रति बदलती सामाजिक अवधारणाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने पुरानी कहावत “पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब” का खंडन करते हुए कहा कि आज खेल सुंदर भविष्य के लिए एक अनोखा अवसर उपलब्ध कराता है। उन्होंने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि आधुनिक युवा पीढ़ी मोबाइल की ओर आकर्षित होकर शारीरिक खेलों से दूर भाग रही है, जिससे उनके शरीर का निरंतर ह्रास हो रहा है।

Also Read: Uttarakhand Teachers IISc Training: आईआईएससी बेंगलुरू में विज्ञान की बारीकियां सीखेंगे उत्तराखंड के शिक्षक

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद को भी बराबर का महत्व दिया जाना चाहिए, तभी व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास संभव है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने विद्यालय में इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन को गर्व की बात बताया और आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Uttarakhand Women’s Under-19 Cricket: देहरादून बना चैम्पियन

इस राज्य स्तरीय महिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता परिणाम:

चरणविजेता टीमउपविजेता टीम
प्रथम सेमीफाइनलऊधम सिंह नगरटिहरी जनपद
द्वितीय सेमीफाइनलदेहरादून जनपदनैनीताल जनपद
फाइनलदेहरादूनऊधम सिंह नगर
  • प्रथम स्थान: देहरादून

  • द्वितीय स्थान: ऊधम सिंह नगर

  • तृतीय स्थान: टिहरी जनपद

Uttarakhand Women’s Under-19 Cricket: पुरस्कार और सम्मान

फाइनल मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देहरादून की खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया:

  • सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी : अंशिका (देहरादून)

  • सर्वाधिक रन बनाने वाली तथा बेस्ट प्लेयर का अवार्ड: दिव्या (देहरादून)

विद्यालय के शारीरिक शिक्षक पंकज सती ने विश्वास दिलाया कि विद्यालय में इस प्रकार के आयोजन निरंतर रूप से जारी रहेंगे और उनका विद्यालय इसमें बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करेगा।

इस अवसर पर डी पी रतूड़ी, अमित जायसवाल, नरेन्द्र सिंह रावत, ललित मोहन जोशी, सुशील सैनी, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, हरेंद्र राणा, खेल समन्वयक रविंद्र सिंह रावत, चंद्रपाल सिंह, जयदेव सिंह रावत, त्रिभुवन सिंह बिष्ट, अजय नैथानी, अमित कुमार, भुवेंद्र सिंह, अनूप रावत, लक्ष्मण सिंह, सुनीता रावत, इन्दु काला, मोनिका चौहान आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *