Dr. Subhash Chandra Srinagar Medical College: राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में डॉ. सुभाष चंद्र ने संभाला हड्डी रोग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर का पद

Rajesh Pandey

Dr. Subhash Chandra Srinagar Medical College: श्रीनगर, 17 दिसंबर, 2025: राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल में हड्डी रोग विभाग को मजबूती मिली है। वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुभाष चंद्र ने विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके ज्वाइन करने से मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से चली आ रही फैकल्टी की कमी दूर हुई है, जिससे न केवल मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा, बल्कि कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।

Dr. Subhash Chandra Srinagar Medical College: मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि हड्डी रोग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा था। उन्होंने कहा, “डॉ. सुभाष चंद्र की नियुक्ति से विभाग को एक अनुभवी और स्थायी विशेषज्ञ मिले हैं। इससे उपचार की गुणवत्ता में सुधार होगा और एमबीबीएस छात्रों के पाठ्यक्रम संचालन में भी बड़ी सहायता मिलेगी।

Also Read:Uttarakhand Primary Teacher Recruitment: प्राथमिक शिक्षकों के 1670 पदों के लिए रिकॉर्ड 61861 आवेदन, एक पद के लिए औसतन 37 आवेदन

डॉ. सुभाष चंद्र का श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के साथ पुराना नाता रहा है। वे पूर्व में वर्ष 2010 से 2020 तक यहाँ अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके बाद, उन्होंने हिमाचल प्रदेश के चंबा मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवाएं दीं। उनकी वापसी से गढ़वाल क्षेत्र के उन हजारों मरीजों को राहत मिलेगी, जो हड्डी रोग संबंधी विशेषज्ञ सेवाओं के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से यहाँ आते हैं।

मरीजों और छात्रों के लिए बेहतर संभावनाएं

Dr. Subhash Chandra Srinagar Medical College: प्राचार्य डॉ. सयाना ने डॉ. सुभाष चंद्र को एक कुशल चिकित्सक के साथ-साथ एक बेहतरीन शिक्षक भी बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव से जटिल सर्जरी और गंभीर मामलों के उपचार में बेहतर परिणाम मिलेंगे।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत डॉ. सुभाष चंद्र ने कहा, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से मेरा पुराना लगाव है। मेरा प्राथमिकता मरीजों को आधुनिक, समयबद्ध और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना होगी। साथ ही, मेडिकल छात्रों को व्यावहारिक और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देना मेरा मुख्य उद्देश्य रहेगा। डॉ. सुभाष चंद्र की इस नियुक्ति से बेस अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में नई ऊर्जा और तकनीकी मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *