FeaturedNewsUttarakhand

सोशल मीडिया में प्रसारित होने वाली तथ्यहीन जानकारियों का खंडन करें विभाग

मुख्यमंत्री धामी ने कुमाऊं मंडल के जिलों में आपदा से हुए नुकसान और राहत कार्यों की समीक्षा की

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं मंडल के जिलों में आपदा से हुए नुकसान के मद्देनजर जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राहत कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कहीं सड़क क्षतिग्रस्त या भूस्खलन होने की तथ्यहीन जानकारी सोशल मीडिया में आती है तो संबंधित विभागों को उनका खंडन भी करना चाहिए, ताकि लोगों में भ्रामकता की स्थिति ना हो।

खटीमा स्थित यूजीवीएनएल के गेस्ट हाउस में समीक्षा के दौरान सीएम ने जिलाधिकारियों को आपदाग्रस्त क्षेत्रों में मौके पर पहुंचकर नेतृत्व करते हुए रेस्क्यू टीम का मनोबल बढ़ाने तथा प्रभावितों की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों से नदियों के जलस्तर, लैंड स्लाइड, बन्द सड़कों, जानमाल की क्षति मुआवजा वितरण की गहनता से समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि राजमार्गों के साथ ग्रामीण सड़कों को खोलने की सुचारू व्यवस्था के साथ आवश्यक उपकरणों की प्रभावित स्थलों पर व्यवस्था की जाए।

उन्होंने कहा कि आपदा राहत एवं बचाव कार्यों में सभी विभाग टीम भावना एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करें तथा इसे अपनी जिम्मेदारी समझें। यह समय पीड़ितों के साथ खड़े होने का है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आपदा की स्थिति में बचाव कार्य और भी तेजी से हों, इसके लिए लाइफ़ सेविंग उपकरण सहित अत्याधुनिक उपकरण संबंधित विभागों को उपलब्ध कराए जाएं। अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों या नालों और नदियों के ड्रेनेज प्लान बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा,आपदा से खेती व बागवानी को हुए नुकसान का आकलन करते हुए अनुमन्य मदद तत्काल पहुंचाई जानी चाहिए।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button