Uncategorized

 डेरा सच्चा सौदा के दुराचारी प्रमुख गुरमीत को 20 साल जेल

रोहतक। दो साध्वियों से दुष्कर्म मामले के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। उसको दोनों साध्वियों से दुष्कर्म में दस-दस साल की अलग-अलग कैद की सजा सुनाई गई। इस तरह उसको 20 साल तक जेल में रहना होगा। उसको दोनों सजा अलग-अलग भुगतनी होंगी।

सीबीआई की विशेष अदालत ने सोमवार को यह फैसला सुनाया। बचाव पक्ष ने कहा था कि गुरमीत काफी लंबे समय से समाज सेवा के कार्यों में लगा है, लेकिन कोर्ट ने इन दलीलों को खारिज कर दिया। सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि गुरमीत ने अपने कद का गलत इस्तेमाल किया। सजा सुनाने के लिए रोहतक की सुनारिया जेल को विशेष अदालत में तब्दील किया गया था। जेल में जज जगदीप सिंह हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे। सजा सुनाने से पहले गुरमीत ने जज के सामने हाथ जोड़े और माफी की मांग की।

कोर्ट ने गुरमीत को दोषी ठहराया था, जिसके बाद डेरा समर्थकों ने जमकर उपद्रव किया था। इसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। जेल के आसपास कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। अर्ध सैनिक बलों को तैनात किया गया। वहीं सोनीपत के पास बहालगढ़ में डेरा पर पुलिस ने छापा मारकर खेतों से 100 से अधिक लाठियां और चेन बरामद कीं। सिरसा, पंचकूला और पंजाब के मुक्तसर और मानसा में सेना तैनात की गई है।

 

गुरमीत के जेल जाते ही अब डेरा प्रमुख के नाम की चर्चा तेज हो गई है। नये उत्तराधिकारी की दौड़ में तीन नाम सामने आ रहे हैं। पहला नाम उसके बेटे जसमीत इंसान का है। उसने साल 2007 में ही जसमीत इंसान को अपना उत्तराधिकारी बनाने की घोषणा कर दी थी।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button