
CareerNewsUttarakhand
Adarsh Vidyalaya NIEPVD: आदर्श विद्यालय निपवेड, देहरादून के छात्रों ने राष्ट्रीय कंप्यूटर टाइपिंग प्रतियोगिता में जीते पदक
Adarsh Vidyalaya NIEPVD: देहरादून, 24 अगस्त, 2025: आदर्श विद्यालय निपवेड के विद्यार्थियों ने 22 अगस्त 2025 को नोएडा में हुई चौथी राष्ट्रीय कंप्यूटर टाइपिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के 12 छात्रों ने कुल चार पदक जीते।
इस प्रतियोगिता में देश भर के 42 स्कूलों के लगभग 75 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। आदर्श विद्यालय (Adarsh Vidyalaya NIEPVD) की टीम को कंप्यूटर टीचर अमित सिंह ने तैयार किया था।

प्रतियोगिता के परिणाम:
- सीनियर अंग्रेजी कैटेगरी: 11वीं के छात्र दिव्यांश ने दूसरा स्थान हासिल किया।
- सीनियर हिंदी कैटेगरी: 12वीं के छात्र अरहान सिद्दीकी ने पहला स्थान हासिल किया।
- जूनियर अंग्रेजी कैटेगरी: 7वीं के छात्र देवांश ने पहला स्थान हासिल किया।
- जूनियर अंग्रेजी कैटेगरी: 8वीं की छात्रा सुरभि ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विद्यालय (Adarsh Vidyalaya NIEPVD) के प्रधानाचार्य अमित कुमार शर्मा ने सभी विजेता छात्रों और टीचर अमित सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे छात्रों ने पिछले साल की तरह इस साल भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।













