FeaturedNewsUttarakhand

यमुनोत्री व गंगोत्रीधाम के तीर्थयात्रियों के लिए प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

देहरादून। न्यूज लाइव
यमुनोत्री और गंगोत्री धाम आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नम्बर जारी किए हैं। आपदा और पुलिस के हेल्पलाइन नम्बरों पर 24 घंटे दोनों धामों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग भी शीर्ष अफसरों को दी गई है।
उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि यमुनोत्री और गंगोत्री धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन गंभीर है। तीर्थयात्रियों को सड़क एवं मौसम की स्थिति से लेकर अन्य जानकारी सही और समय पर हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं।
तीर्थयात्री धामों से जुड़ी कोई भी जानकारी और समस्या के लिए जिला आपदा कंट्रोल रूम-01374-222722, 222126,टोल फ्री नम्बर-1077, मोबाइल-7500337269,व्हाट्सएप-7310913129, पुलिस कंट्रोल रूम-9411112976, 8868815266 से सम्पर्क कर सकते हैं।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button