BusinessFeaturedUttarakhand

मुख्यमंत्री ने स्वरोजगार योजनाओं के ऋण स्वीकृति पत्र बांटे

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे चौक स्थित महिला आईटीआई परिसर में मेगा स्वरोजगार शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्वरोजगार योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने स्वरोजगार योजनाओं के तहत लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र एवं चेक वितरित किए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रोजगार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। सरकारी सेवाओं में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई गई है।

स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार कई योजनाएं चला रहे हैं। राज्य में उद्योग नीति को सरल किया जा रहा है। जन समस्याओं का समाधान जल्द हो इसके लिए कार्यों के सरलीकरण, समाधान और निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आर्थिक विकास के लिए स्वरोजगार एक अच्छा माध्यम है। स्वरोजगार के माध्यम से एक व्यक्ति अपने साथ कई लोगों को रोजगार से जोड़ सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में स्वरोजगार शिविर लगाए जा रहे हैं। इनमें संबंधित सभी विभागों एवं बैंकर्स को स्टॉल लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर हो, इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत अभी तक 113 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किये जा चुके हैं। दस हजार से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। इस अवसर पर विधायक खजान दास भी उपस्थित रहे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button