FeaturedhealthNewsUttarakhand

स्वास्थ्य सचिव से वार्ता के बाद प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की हड़ताल 15 दिन के लिए स्थगित

संघ के महासचिव डॉ. रमेश कुंवर ने कहा, संगठन को विश्वास है कि अगले 15 दिन में जारी हो जाएंगे सभी मांगों पर आदेश

देहरादून। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार के साथ हुई वार्ता में आठ मांगों पर सहमति बन गई है। स्वास्थ्य सचिव के वादे के अनुसार, जिन मांगों पर सहमति बनी है, उन पर पंद्रह दिन में कार्यवाही कर दी जाएगी।

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के प्रदेश महासचिव डॉ. रमेश कुंवर ने कहा, हमारी स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार के साथ हुई वार्ता में जिन माँगों पर सहमति बनी है तथा उनके द्वारा त्वरित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया गया है, उन पर कार्रवाई के लिए तथा आदेश जारी होने के लिए पंद्रह दिन का इंतज़ार करेंगे। हम अभी चार अक्तूबर से होने वाली हड़ताल को पंद्रह दिन के लिए स्थगित कर रहे हैं। उन्होंने कहा इसके साथ ही अगले पंद्रह दिन तक काली पट्टी बाँध कर ही काम करेंगे और अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के प्रदेश महासचिव डॉ रमेश कुंवर ने कहा इसके साथ ही कार्य बहिष्कार के लिए हम संगठन की अट्ठारह अक्टूबर को पुनः बैठक करेंगे और यदि अगले पंद्रह दिन में घोषणाओं के अनुरूप कोई कार्रवाई नहीं होती तो आंदोलन किया जाएगा। हम एक बार पुनः सरकार का हमारी मांगों पर सकारात्मक रुख का धन्यवाद व्यक्त करते हैं और आशा करते हैं कि अगले पंद्रह दिनों में सभी माँगों पर आदेश जारी हो जाएंगे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button