Featured

पीसीएस एसोसिएशन के सदस्यों ने अपना 15 दिन का वेतन सीएम राहत कोष में दिया

देहरादून। प्रदेश में कोरोना वायरस से बचाव कार्यों मे सहयोग के लिए उत्तराखंड पीसीएस (कार्यकारी शाखा) एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने अपने 15 दिन के वेतन की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है। एसोसिएशन ने कोरोना वायरस से निपटने में राज्य सरकार को सहयोग के लिये यह निर्णय लिया है।

पीसीएस एसोसिएशन के सदस्यों ने अपने मार्च 2020 के वेतन में से 15 दिन की वेतन राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मेजर योगेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट कर इस संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ाई जीतने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। हर व्यक्ति समाज, राज्य और देश के प्रति अपने दायित्व को समझकर किसी भी रूप में योगदान करे तो इससे सामूहिकता के भाव को बल मिलता है।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button