FeaturedhealthNews

डीएम ने आशा कार्यकर्ताओं से बात की, मौके पर निस्तारित की कुछ शिकायतें

देहरादून। न्यूज लाइव ब्यूरो

जिलाधिकारी सविन बंसल ने आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए ऋषिपर्णा सभागार में उनके साथ बैठक की। डीएम ने उनकी समस्याओं को विस्तार से सुनते हुए अधिकतर शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित किया।

आशाओं को प्रतिमाह मिलने वाले मोबाइल रीचार्ज की धनराशि को सीधे उनके खाते में ट्रांसफर करने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी ने भुगतान सम्बन्धी समस्या के समाधान के लिए जिला चिकित्सालय एवं दून मेडिकल कालेज के भुगतान काउंटर पर एक आशा प्रतिनिधि की तैनाती के निर्देश दिए, ताकि आपसी समन्वय बना रहे तथा भुगतान सम्बन्धी समस्याएं न रहें।

जिलाधिकारी ने आशाओं के भुगतान लम्बित रहने के सम्बन्ध में जानकारी ली, जिस पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि बजट आने पर तत्काल भुगतान की कार्यवाही की जाएगी, जिस पर जिलाधिकारी ने आशा कार्यकर्ताओं के लम्बित भुगतान के संबंध में मिशन निदेशक एनएचएम से दूरभाष पर वार्ता कर बजट आवंटन समयसीमा निश्चित की और इसी सप्ताह भुगतान का आश्वासन दिया।

दून मेडिकल कालेज में आशा कार्यकर्ताओं के साथ आ रही शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए समिति का गठन किया गया, जिसमें अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल सुप्रिटेंडेंट और आशा फैसिलिटेटर रहेंगे। आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी अधिकतर समस्याओं का समाधान होने पर जिलाधिकारी का धन्यवाद किया।

जिलाधिकारी ने आशा कार्यकर्ताओं से अपेक्षा करते हुए कहा कि अपना कार्य जिम्मेदारी के साथ करें तथा अपना रजिस्टर अपडेट करें। यदि कोई समस्या हो तो सीधे उनसे मिलें।

बैठक अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. निधि रावत, स्वाथ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं आशा कार्यकर्ताओं की प्रांतीय अध्यक्ष शिवा दुबे, सहित आशा कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button