By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: मुख्यमंत्री धामी आखिरी ओवर में उतरने वाले धाकड़ बल्लेबाजः राजनाथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > मुख्यमंत्री धामी आखिरी ओवर में उतरने वाले धाकड़ बल्लेबाजः राजनाथ
FeaturedUttarakhand

मुख्यमंत्री धामी आखिरी ओवर में उतरने वाले धाकड़ बल्लेबाजः राजनाथ

Rajesh Pandey
Last updated: October 1, 2021 11:12 pm
Rajesh Pandey
5 years ago
Share
SHARE

पौड़ी गढ़वाल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी को उनकी छात्र राजनीति के दिनों से ही जानता हूं। उनके पास ऊर्जा है, क्षमता है और कुछ कर गुजरने की जज्बा भी है। क्रिकेट की भाषा में कहें तो 20-20 के मैच में धामी जी को आखिरी ओवर में उतारा गया है। धामी जी धाकड़ बल्लेबाज हैं। उन पर उत्तराखंड के लोगों की बहुत सारी उम्मीदें टिकी हुई हैं। पूरा विश्वास है वे इन उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यहां पीठसैंण, पौड़ी गढ़वाल में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करने आए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट व अन्य महानुभावों की उपस्थिति में प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर दीनदयाल उपाध्याय योजना के लाभार्थियों को चेक और ‘घस्यारी कल्याण योजना’ के लाभार्थियों को किट वितरित किए गए।

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को श्रद्धांजलि देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सच्चे सैनिक तो थे ही, साथ ही प्रखर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे। उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली कर्म और धर्म दोनों से सैनिक थे।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धरती, भारत ही नहीं पूरी दुनिया में देवभूमि के नाम से जानी जाती है। यह देवभूमि, एक वीरभूमि और तपोभूमि भी है। उत्तराखंड राज्य का गठन हुए बीस वर्ष ही हुए हैं, लेकिन यहां का इतिहास और परम्पराएं सदियों पुरानी हैं। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, माधो सिंह भंडारी और तीलू रौतेली की बहादुरी के गीत गढ़वाल के गांव-गांव में गाए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी देश या राज्य की नियति का फैसला, वहां की सरकार की नीयत से तय होता है। धामी ने बिल्कुल सही नारा दिया है कि सरकार का दृढ़ इरादा, बातें कम- काम ज्यादा। बातें कम होनी चाहिए, लेकिन काम ज्यादा होना चाहिए।

रक्षा मंत्री ने कहा कि गलवान में मातृभूमि की रक्षा के लिए हमारी सेना के वीर जवानों ने देश के मान सम्मान की रक्षा की। यह सुखद संयोग है कि आज जब वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी की प्रतिमा का अनावरण हो रहा है तो देश अपनी आजादी का अमृत महोत्सव भी मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले साढे़ सात वर्षों में मिशन मोड में काम हुआ है।

मुख्यमंत्री स्वस्थ उत्तराखंड योजना शुरु, सीएम की कई घोषणाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में ’मुख्यमंत्री स्वस्थ युवा, स्वस्थ उत्तराखंड योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि राज्य के समस्त 7795 ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थानों पर एक-एक ओपन जिम ( मुख्यमंत्री ग्रामीण युवा फिटनेस सेन्टर) खोला जाएगा। ’

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत इलेक्ट्रिक लग्जरी बसों की खरीद के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी की मौजूदा अधिकतम सीमा को 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया जाएगा।

पर्वतीय क्षेत्रों में गैर वाहन पर्यटन उद्यम के लिए 33 प्रतिशत सब्सिडी की मौजूदा अधिकतम सीमा को 14 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया जाएगा। दीन दयाल गृह आवास योजना के अंतर्गत होमस्टे स्थापित करने वाले उद्यमियों को सब्सिडी कुल लागत की मौजूदा 33 प्रतिशत या रुपये 10 लाख, जो भी कम हो, से बढ़ाकर सब्सिडी कुल लागत का 33 प्रतिशत या रुपये 12 लाख, जो भी कम हो, किया जाएगा।

रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, डा. धन सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, विधायक महंत दिलीप रावत, रितु खंडूड़ी, मुकेश कोली, महेश जीना, भरत सिंह चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

सीएम धामी ने किया श्री रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ
बारिश से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दो किसानों को
गुज्जरों की भैंसों ने खड़ा कर दिया गुटेल का जंगल !
देहरादून जिले के तहसीलवार रिकार्ड की जानकारी ऑनलाइन
तक धिनाधिनः आइए मिलते हैं मोहब्बत खान से
TAGGED:CM UttarakhandDefence Minister of IndiaGhashyari YojanaUttarakhand CMVeer Chandra Singh Garhwali
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article हकीकत ए उत्तराखंडः इस आबादी का न तो कोई गांव है और न ही कोई शहर
Next Article उत्तराखंड में 423 सरकारी पदों पर नौकरी के लिए आवेदन मांगे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?