By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: उत्तराखंड चुनावः कांग्रेस में परिवारवाद को बढ़ावा, महिलाओं को टिकट से परहेज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Election > उत्तराखंड चुनावः कांग्रेस में परिवारवाद को बढ़ावा, महिलाओं को टिकट से परहेज
ElectionFeatured

उत्तराखंड चुनावः कांग्रेस में परिवारवाद को बढ़ावा, महिलाओं को टिकट से परहेज

Rajesh Pandey
Last updated: January 29, 2022 12:55 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
SHARE

देहरादून। उत्तर प्रदेश में लड़की हूं, लड़ सकती हूं, का नारा देने वाली कांग्रेस ने उत्तराखंड में दो महिलाओं के टिकट काट दिए, जबकि इनके नामों की घोषणा की जा चुकी थी। उत्तराखंड में महिलाओं को टिकट देने से परहेज करने के साथ ही कांग्रेस ने परिवारवाद को खूब बढ़ावा दिया है। हरिद्वार ग्रामीण से पूर्व मुख्यमंत्री  हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत को प्रत्याशी घोषित करना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

  • उत्तराखंड की राजनीति में दोनों सरस्वती, दो-दो बार जीतीं

कांग्रेस ने केवल पांच महिलाओं को बनाया प्रत्याशी

उत्तराखंड में कांग्रेस ने यूपी में जोरशोर से गाए जा रहे प्रियंका गांधी के नारे को कोई तरजीह नहीं दी। यहां से केवल पांच महिलाओं मसूरी से गोदावरी थापली, भगवानपुर से ममता राकेश, रुद्रपुर से मीना शर्मा, लैंसडौन से अनुकृति गुसाईं, हरिद्वार ग्रामीण से अनुपमा रावत को टिकट दिया है।

बुधवार देररात पांच सीटों पर फेरबदल में दो महिलाओं ज्वालापुर से बरखा रानी और लालकुआं से संध्या डालाकोटी को प्रत्याशी घोषित करने संबंधी अपने ही निर्णय को वापस ले लिया है।

इससे पहले, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सरिता आर्य को भी नैनीताल से टिकट कटने की आशंका थी, जिस पर सरिता आर्य ने भाजपा ज्वाइन कर ली और नैनीताल से  प्रत्याशी भी घोषित हो गई हैं।

कांग्रेस में परिवारवाद को बढ़ावा

कांग्रेस ने नैनीताल सीट पर कुछ माह पहले भाजपा से आए संजीव आर्य को प्रत्याशी बनाया है।संजीव आर्य पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के पुत्र हैं। यशपाल आर्य बाजपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

काशीपुर सीट पर पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा के बेटे नरेंद्र चंद सिंह को टिकट दिया है। केसी सिंह बाबा कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा एवं लोकसभा के चुनाव लड़ चुके हैं।

कांग्रेस ने कुछ दिन पहले भाजपा से निष्कासित होकर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं को लैंसडौन से प्रत्याशी बनाया है।

हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत को हरिद्वार ग्रामीण से प्रत्याशी घोषित किया गया है। इस सीट पर पिछले चुनाव में हरीश रावत को भाजपा के यतीश्वरानंद ने हराया था।

  • आधी रात को कांग्रेस ने पांच सीटों पर बदले दावेदार

भाजपा ने मात्र आठ महिलाओं को दिया टिकट

वहीं, उत्तराखंड में भाजपा ने अभी तक दस फीसदी से थोड़ा ज्यादा सीटों पर यानी आठ महिलाओं को प्रत्याशी घोषित किया है। जिनमें केदारनाथ से शैलारानी रावत, कोटद्वार ऋतु भूषण खंडूड़ी, देहरादून कैंट से सविता कपूर, खानपुर से कुंवरानी देवयानी, यमकेश्वर से रेणु बिष्ट,  पिथौरागढ़ से चंद्रा पंत, सोमेश्वर से रेखा आर्य, नैनीताल से सरिता आर्य शामिल हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी ऋतु भूषण खंडूड़ी को कोटद्वार से प्रत्याशी घोषित किया गया, जबकि प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में यमकेश्वर से विधायक ऋतु खंडूड़ी का नाम नहीं होने पर माना जा रहा था कि उनको पार्टी चुनाव नहीं लड़ाएगी। दूसरी लिस्ट में उनको शामिल किया गया है।

परिवारवाद को बढ़ावा देने में भाजपा भी पीछे नहीं

भाजपा ने कांग्रेस को हमेशा परिवारवाद को लेकर निशाना बनाया है, पर उत्तराखंड में भाजपा भी परिवारवाद को बढ़ावा देने में पीछे नहीं रही। उसने परिवारवाद को बढ़ावा देने के लिए नया फार्मूला तलाश किया है। भाजपा ने काशीपुर में विधायक हरभजन सिंह चीमा के बेटे त्रिलोक सिंह चीमा तथा खानपुर में विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी कुंवरानी देवयानी तथा देहरादून कैंट सीट पर स्वर्गीय हरबंश कपूर की पत्नी सविता कपूर को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

महिलाओं के मुद्दों पर शोर पर प्रत्याशी बनाने से परहेज

चुनाव में महिलाओं से जुड़े तमाम मुद्दों पर जोर शोर से बात करने वाले दलों ने महिलाओं को प्रत्याशी बनाए जाने के मामले में कंजूसी की है और परिवारवाद को बढ़ावा दिया है।

  • भारत में चुनावः देवप्रयाग सीट पर विनय लक्ष्मी के खिलाफ मैदान में कोई नहीं उतरा

उत्तराखंड में महिला मतदाता

2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में 75,92,996 में से महिला मतदाताओं की संख्या 36,02,801 है। वहीं, 2017 के चुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या 47 फीसदी थी। पिछले चुनाव में उत्तराखंड की 70 सीटों में से मात्र 41 पर ही महिलाएं चुनाव मैदान में उतरीं। कुल 62 महिलाओं ने चुनाव लड़ा, जिनमें से रायपुर सीट पर सबसे अधिक मात्र चार महिलाएं उम्मीदवार थीं। भाजपा ने पांच, कांग्रेस ने आठ, बसपा ने तीन, सपा ने पांच सीटों पर महिलाओं को उम्मीदवार बनाया था। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में 30 महिलाओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। चुनाव में पांच महिलाओं ने विजय हासिल की, जिनमें भाजपा की तीन, कांग्रेस की दो प्रत्याशी शामिल हैं।

उत्तराखंड में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, महिलाओं की आबादी 49.48 लाख है, जबकि पुरुषों की संख्या 52.38 लाख है। वहीं राज्य की 71 फीसदी महिला आबादी गांवों में निवास करती है। राज्य की 65 फीसदी आबादी की आजीविका कृषि है। राज्य में 64 फीसदी महिलाएं कृषि करती हैं।

You Might Also Like

उत्तराखंड में टेलीमेडिसिन और ई-हॉस्पिटल सेवा शुरू
इस फोटो ने बहुत कुछ कह दिया
बड़ी खबर: अब एम्स ऋषिकेश में हो रही छोटे बच्चों की हार्ट सर्जरी
सवाल तो बनता हैः यूपी तो टैबलेट दे रहा है, उत्तराखंड में पैसा क्यों ?
विश्व महासागर दिवसः महासागरों की ओर ध्यान देने का समय
TAGGED:Uttarakhand BJPUttarakhand congressUttarakhand Congress Women CandidatesUttarakhand Election 2022
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article आधी रात को कांग्रेस ने पांच सीटों पर बदले दावेदार
Next Article उत्तराखंड चुनावः रामनगर से माफी मांगी और लालकुआं से यह बोले, हरीश रावत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?