By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: दो हजार ई रिक्शा चालकों में अकेली महिला, वो भी दो विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Blog Live > दो हजार ई रिक्शा चालकों में अकेली महिला, वो भी दो विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट
Blog LiveFeaturedUttarakhandवीडियो न्यूज़

दो हजार ई रिक्शा चालकों में अकेली महिला, वो भी दो विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट

Rajesh Pandey
Last updated: March 9, 2023 4:34 pm
Rajesh Pandey
3 years ago
Share
ऋषिकेश में पहली ई रिक्शा महिला ड्राइवर मधु, जो रायवाला से तपोवन तक ई रिक्शा चला रही हैं। दो हजार रिक्शा चालकों में मधु अकेली महिला हैं। फोटो- सक्षम पांडेय
SHARE

राजेश पांडेय। न्यूज लाइव

तपोवन से लेकर रायवाला तक दो हजार से अधिक ई रिक्शा (e-rickshaw) हैं, जो यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाते हैं। इन सभी ई रिक्शा के चालक पुरुष हैं, सिवाय एक को छोड़कर, जिसे रायवाला की 45 वर्षीय मधु चलाती हैं। बीती 16 जनवरी ई रिक्शा चलाते हुए तीन साल पूरे करने वाली मधु को, लोग “ई रिक्शेवाली दीदी” कहकर पुकारते हैं।

हम, मधु दीदी से मिलना चाहते थे, पर वो कहां मिलेंगी, यह हमें मालूम नहीं था। हमने लक्ष्मणझूला रोड पर एक दुकानदार से पूछा, तो उन्होंने कहा, आप यहीं रुके रहो, वो यहीं से होकर जाती दिखेंगी। हम वहां रुके रहे और कुछ देर में देखा, मधु ई रिक्शा में यात्रियों को लेकर लक्ष्मणझूला की ओर जा रही थीं। एक स्टॉपेज पर मधु से हमने उनके इंटरव्यू की अनुमति चाही। उन्होंने कहा, ठीक है आप स्टॉपेज पर पहुंचिए।

https://youtu.be/NoFlGqyOmw8

हम उनके ई रिक्शा के साथ-साथ, तपोवन पहुंच गए, जहां उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई से लेकर ई रिक्शा के स्वरोजगार पर बात की।

मधु जब ई रिक्शा खरीदने के लिए शो रूम पर पहुंचीं तो उनके पास डाउन पेमेंट के लायक भी पैसे नहीं थे। वहां पूछा गया, “रिक्शा कौन चलाएगा”। मधु ने कहा, “मैं चलाऊंगी।” तो शोरूम के अधिकारी चौंक गए। उन्होंने कहा, “यहां तो महिलाएं ई रिक्शा नहीं चला रही हैं। क्या आप ऐसा कर पाएंगी।” मधु ने जवाब दिया, “क्यों नहीं, मैं चला सकती हूं।” उनका कहना था, “ई रिक्शा की डाउन पेमेंट ज्यादा होगी, क्या आप जमा कर पाएंगी।” मैंने उनसे कहा, “क्या आप डाउन पेमेंट कम कर सकते हैं, मैं पूरा पैसा चुका दूंगी।” मधु के अनुरोध पर, उन्होंने कहा, “आप किश्तें धीरे-धीरे चुका दीजिए।” आज जब वो मुझे लगातार तीन साल से रिक्शा चलाते हुए देखते हैं तो खुश होते हैं।

यह भी पढ़ें- बड़ी दुविधा में फंस गए प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र चांडी गांव के गरीब परिवार

यह भी पढ़ें- रामझूला के पास पैरों से पेंटिंग बनातीं अंजना की कहानी

मधु बताती हैं, “इससे पहले मैं स्कूटी, साइकिल चलाती थी। पहले कभी ई रिक्शा नहीं चलाया था।”

मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले की निवासी मधु दो विषय हिन्दी और अर्थशास्त्र में पोस्टग्रेजुएट हैं। कोरोना संक्रमण के समय पति शिव प्रसाद सती की नौकरी नहीं रही। परिवार को आर्थिक संकट से उबारने के लिए निर्णय लिया कि हम स्वरोजगार करेंगे। उन्होंने हरिद्वार में एक महिला को ई रिक्शा चलाते हुए देखा था, उनसे प्रेरित होकर मधु ने ई रिक्शा चलाने का फैसला लिया। मधु के अनुसार, “मुझे बताया था, ई रिक्शा चलाना बहुत आसान है। आप चला सकती हैं।”

ऋषिकेश में पहली ई रिक्शा महिला ड्राइवर मधु, जो रायवाला से तपोवन तक ई रिक्शा चला रही हैं। दो हजार रिक्शा चालकों में मधु अकेली महिला हैं। फोटो- सक्षम पांडेय

मधु ने परिवार में बात की, सभी ने कहा, “यह कठिन फैसला है। ऋषिकेश से लेकर हरिद्वार तक सभी सार्वजनिक वाहन पुरुष चलाते हैं, आप उनमें अकेली महिला होंगी। आप कुछ और कार्य कर सकती हैं। पर, मैंने दृढ़ फैसला कर लिया था कि ई रिक्शा चलाऊंगी।” फिर, पति ने भी हौसला बंधाया और सहयोग किया। मधु बताती हैं, उन्होंने पति से कहा, आपका सहयोग चाहिए, मैं दुनिया से जीत लूंगी।”

“यह देवनगरी है, यहां सभी सुरक्षित हैं। मेरे से आज तक किसी ने कोई अपशब्द नहीं कहा। सभी सम्मान करते हैं।”

मधु कहती हैं, “मेरा मानना है, महिलाएं भी वो सभी कार्य कर सकती हैं, जो पुरुष करते हैं। दूसरे शहरों में, महिलाएं भी ई रिक्शा चलाती हैं। हमें इस बात पर ध्यान नहीं देना है कि लोग क्या कहेंगे। हमें वो करना है, जो हमें हमारे लिए सही हो और हमें अच्छा लगता हो। शुरुआत में कुछ दिक्कतें हुईं, टोका टाकी भी हुई, पर समय के साथ-साथ सब सही होता गया। आज लोग मुझ पर गर्व करते हैं। वो कहते हैं, आपसे मिलकर खुशी हुई।

यह भी पढ़ें- लक्ष्मणझूला में भीमल के रेशों से बदल रही जिंदगी

यह भी पढ़ें- एक किसान ने सुनाई, बुरी तरह झुलस गए आलू की कहानी

जब से ई रिक्शा खरीदा, तब से एक दिन भी छुट्टी नहीं की, होली-दीवाली पर भी नहीं। मैं त्योहार भी बहुत खुश होकर मनाती हूं। पर, त्योहार के दिन समय को कुछ इस तरह निर्धारित कर लेती हूं कि छुट्टी न हो। सुबह खाना खाकर घर से चलती हूं, दिनभर कुछ नहीं खाती। घर पहुंचकर ही खाना खाती हूं। गर्म पानी से भरी एक बोतल हमेशा साथ रहती है।

मधु रायवाला से लेकर तपोवन, ऋषिकेश शहर, एयरपोर्ट तक ई रिक्शा से यात्रियों को पहुंचाती हैं। कभी कभी उनका ई रिक्शा पूरे दिन के लिए बुक हो जाता है। सुबह नौ बजे से ई रिक्शा सड़क पर आ जाता है और फिर कभी-कभी रात के 11 भी बज जाते हैं।

दो विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद भी ई रिक्शा चलाना, आप किसी स्कूल में शिक्षिका हो सकती थीं, किसी दफ्तर में सेवाएं दे सकती थीं, पर उन्होंने बताया, “एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी, शिक्षिकाओं को डेढ़ से दो हजार रुपये मिलते हैं। मुझे बच्चों की परवरिश सही तरह से करनी है, इसलिए ई रिक्शा चलाना बेहतर विकल्प है।”

“पर्यटन सीजन में यानी गर्मियों में, औसतन 700-800 रुपये प्रतिदिन आय हो जाती है, जबकि ऑफ सीजन में घटकर 400-500 रुपये रह जाती है। इन दिनों ऑफ सीजन है, घर शाम सात बजे तक लौट जाती हूं,” मधु बताती हैं।

यह भी पढ़ें- मिसालः बेटी के आग्रह पर पिता बने पैड मैन, बनाते और बेचने जाते हैं सैनिटरी नैपकीन

यह भी पढ़ें- सूर्याधार गांवः पानी नहीं मिलने से सैकड़ों बीघा खेत बंजर, किसान बेरोजगार

क्या कभी पुलिस ने चालान भी काटा, पर मधु बताती हैं, “तीन साल में एक भी चालान नहीं। एक दो बार रामझूला पर चालान काटने के लिए कहा था पुलिस ने। वैसे मैं ट्रैफिक के नियमों का पूरा पालन करती हूं। मैं ऐसी कोई ड्राइविंग नहीं करती, जो लोगों के लिए मुसीबत बनें या पुलिस को परेशान करे। पुलिस का हमेशा सहयोग मिलता है, हम भी चाहते हैं, उनको सहयोग करें। सड़क है, कभी कभार गलती हो जाती है, पर हमेशा गलती नहीं करते।”

यह भी पढ़ें- यमकेश्वर के इस गांव में कुछ दिन रुके थे भगवान श्रीराम

यह भी पढ़ें- किमसार का गेंदी खेलः जब तक गोल नहीं होता खेल चलता रहता है, चाहे रात हो जाए

ई रिक्शा के टायर पंक्चर होने पर मधु खुद ही बदलती हैं। उन्होंने यह सबकुछ सीखा है।

मधु बताती हैं, “उनकी इच्छा है, जब बच्चे सफल हो जाएंगे तो मैं बुजुर्गों को फ्री में ई रिक्शा में एक जगह से दूसरी जगह छोड़ने की सेवाएं दूंगी। आज भी बुजुर्गों से कभी किराया नहीं मांगती, वो अपनी इच्छा से जो पैसे दे देते हैं, स्वीकार कर लेती हूं। 15 अगस्त को मेरी माताजी का देहांत हुआ था। 15 अगस्त को एक बुजुर्ग महिला मिलीं, उन्होंने पूछा, क्या किराया होगा। मैंने उनसे कहा, माताजी आप अपनी इच्छा से दे दीजिएगा। आज भी वो बुजुर्ग महिला मुझसे मिलती हैं। उनकी कोई बेटी नहीं है। मुझे अपनी बेटी मानती हैं।”

हम यहां रहते हैं-

फेसबुक पर हमारा पता
फेसबुक पर हमारा पेज- तक धिनाधिन
DUG DUGI यूट्यूब चैनल पर हमारे वीडियो
डुगडुगी है हमारी वेबसाइट

You Might Also Like

डोईवाला तहसील में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
उत्तराखंडः ट्रैफिक में सुधार के लिए होम सेक्रेट्री ने अफसरों के साथ बैठक की
परवादून जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में होंगे बड़े बदलाव
NCERT General Assembly: शिक्षा मंत्री ने कहा, पहली कक्षा में प्रवेश के लिए 6 वर्ष की आयु सीमा में रियायत मिले
आम जन तक पहुंचे आजादी के अमृत महोत्सव का संदेशः मुख्यमंत्री
TAGGED:First Woman E-Rickshaw Driver of RishikeshMeet The First Woman E-Rickshaw Driver Of RishikeshMeet The Women Electric Rickshaw DriverPostgraduate women drives e-rickshawRishikesh's first female e-rickshaw driverRudraprayag woman drives e-rickshawThe Story of MadhuUttarakhand woman drives e-rickshawWho is the female e-rickshaw driver in Rishikesh?Women Driver Of E-Rickshaws In RishikeshWomen e-rickshaw driver: Tales of success
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article रामझूला के पास पैरों से पेंटिंग बनातीं अंजना की कहानी
Next Article The office cafe: यहां समोसे का मतलब आलू नहीं…
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?