By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: सूर्याधार गांवः पानी नहीं मिलने से सैकड़ों बीघा खेत बंजर, किसान बेरोजगार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Agriculture > सूर्याधार गांवः पानी नहीं मिलने से सैकड़ों बीघा खेत बंजर, किसान बेरोजगार
AgricultureBlog LiveFeaturedUttarakhandVillage Tour

सूर्याधार गांवः पानी नहीं मिलने से सैकड़ों बीघा खेत बंजर, किसान बेरोजगार

Rajesh Pandey
Last updated: July 27, 2024 7:19 pm
Rajesh Pandey
3 years ago
Share
देहरादून के सूर्याधार गांव के करीब 75 वर्षीय किसान देवपाल सिंह कृषाली बताते हैं, जब भी अपने बंजर होते खेतों को देखता हूं तो आंखें नम हो जाती हैं। फोटो- राजेश पांडेय
SHARE

सूर्याधार (देहरादून)। राजेश पांडेय

चर्चित सूर्याधार झील (Suryadhar lake), जिस गांव के नाम पर है, उस गांव की लगभग 500 बीघा खेती, पानी नहीं मिलने से बंजर पड़ी है। बताया तो यह भी जाता है कि इसमें से लगभग डेढ़ सौ बीघा को प्लाटिंग के लिए बेचा जा चुका है। गांव के छोटे किसान, जिनके पास आठ से दस बीघा तक जमीन है, वो इसलिए परेशान हैं, क्योंकि उनके यहां वहां बिखरे पड़े खेत, प्लाटिंग के बीच में फंस रहे हैं। लगभग दस साल पहले से बंद सिंचाई की गूलों को फिर से चालू करने का आश्वासन इस बुनियाद पर दिया गया था कि सूर्याधार झील बनने के बाद गांव को पानी की कोई कमी नहीं होगी, पर ऐसा नहीं हो सका। दूर दूर तक महकने वाली बासमती की खेती (Basmati farming) के नाम से प्रसिद्ध यह गांव अब प्रापर्टी डीलर्स के प्रोजेक्ट्स के नाम से पहचान में है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता, जिस दिन गांव में प्रापर्टी डीलर न आते हों। छोटे किसान (Small farmers) चाहते हैं कि सरकार यहां जमीन को बेचने से रोक दे।

जब सूर्याधार गांव के खेतों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था हो सकती है, तो फिर ऐसी क्या वजह है कि लगभग 500 बीघा खेती को बचाने की कार्रवाई नहीं हो रही, क्या पूरे गांव की कृषि को प्रापर्टी डीलर्स के हवाले किया जा रहा है।

देहरादून के सूर्याधार गांव के किसान देवपाल सिंह कृषाली पानी के बिना खेती को हुए नुकसान की चर्चा करते हुए। फोटो- राजेश पांडेय

देवपाल सिंह कृषाली, जिनकी आयु 75 वर्ष के आसपास है, कहते हैं, “बचपन से यहां खेतों को हराभरा देख रहा था, पर अब दस साल से इनको बंजर देखता हूं तो आंसू आ जाते हैं। मेरे पास 15-20 बीघा खेती है। पहले, मेरे पास बैलों की दो-दो जोड़ी थीं, दूसरों के खेतों में भी हल लगाता था। आप खुद ही देख लो, खेतों में झाड़ उग गईं, पेड़ उग आए हैं। यहां के किसान बेरोजगार हो गए हैं। मैं चाहता हूं, एक बार फिर अपने खेतों में हल चलाऊं। हम अपनी पीढ़ियों के लिए यहां खेती चाहते हैं। सरकार चाहे तो हमें अमगढ़ वाले खाले से पानी दे सकती है। यहां ट्यूबवैल भी खोदे जा सकते हैं। सूर्याधार झील बनने से हमें बड़ी आस थी कि खेतों को पानी मिल जाएगा, पर हमें निराशा ही मिली।”

हम चाहते हैं, अमगढ़ के खाले से भी हमें आठ-दस इंच पानी मिल जाए तो हमारे सारे खेत सिंचित हो जाएंगे। अगर, यहां पानी नहीं पहुंचा तो, खेत बिक जाएंगे, फिर तो हमारा रहना भी मुश्किल हो जाएगा।”

“हमें बताया गया था, यहां से जौलीग्रांट तक पानी जाएगा, पर जब हमारे यहां ही पानी नहीं पहुंचा तो जौलीग्रांट तो बहुत दूर है। आय का अब कोई स्रोत हमारे पास नहीं है, मैं यहां ऊखड़ भूमि पर घर के लिए सब्जी उगा रहा हूं। इनमें नलों का पानी डाल देते हैं। पर इस छोटी सी खेती को भी जंगली जानवर नहीं छोड़ रहे। यहां हाथी भी पहुंच जाता है। यहां एक और बड़ी समस्या है, शहर से गाड़ियों में भरकर लाए पशु छोड़े जा रहे हैं, जो बड़ी संख्या में हैं। ये पशु रात को गुलदार की दहशत में गांव के पास इकट्ठा रहते हैं,” देवपाल सिंह बताते हैं।

नरपाल सिंह पुंडीर भी, सूर्याधार गांव में बचपन से हैं और यहां की बासमती की खेती से जुड़ा किस्सा साझा करते हैं, देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को सूर्याधार का बासमती चावल भेजा गया था। उन्होंने यहां की खेती की तारीफ की थी। बासमती की सुगंध 25 मीटर दूर तक महसूस की जा सकती थी। यहां लगभग सभी परिवारों की आय का प्रमुख स्रोत खेती थी, जिसमें बासमती चावल खास था, पर अब सिंचाई के लिए लगभग दस साल से पानी नहीं मिल रहा, इसलिए खेती बंजर हो गई।

देहरादून के सूर्याधार गांव के किसान नरपाल सिंह पुंडीर पानी के बिना बंजर हो गई खेती पर बात करते हुए। फोटो- राजेश पांडेय

करीब 67 वर्षीय नरपाल सिंह, घर के पास ही आटा चक्की दिखाते हैं, जो बंद पड़ी है। कहते हैं, जब खेती ही नहीं हो रही तो अनाज पिसाने कौन लाएगा। अब तो सबकुछ बाहर से ही लाना पड़ रहा है। वो गांव, जो एक समय में लोगों को अनाज बेचता था, आज खरीद रहा है।

क्या वर्षा जल से खेती नहीं हो सकती, जैसा कि पहाड़ के गांवों में होता है, पर उनका कहना है, यहां भूमि अधिक है और खेत भी दूर दूर तक हैं। केवल बारिश के पानी से खेती संभव नहीं है। यहां, जंगली जानवर भी खेती को नुकसान पहुंचा रहे थे। हाथी पूरी फसल रौंद रहे थे। इस वजह से भी खेती छोड़ी गई।

देहरादून के सूर्याधार गांव की पानी की टंकी, जो 1964 में बनी थी। लगभग 60 साल पहले बनी टंकी अभी भी दुरुस्त है। फोटो- राजेश पांडेय

बताते हैं, करीब 15 परिवार यहां से पलायन कर गए, जो 20-22 परिवार यहां हैं, वो खेतीबाड़ी पर ही निर्भर थे,  जिनकी आबादी लगभग सौ के आसपास होगी।

पुराने समय को याद करते हुए पुंडीर कहते हैं, यहां दूर दूर तक बैलों की 60-65 जोड़ियां एक साथ खेतों को जोतती थीं। बहुत खुशनुमा माहौल होता था। सभी लोग एक साथ मिलकर धान की पौध लगाते थे। बड़ी अच्छी फसल होती थी। एक-एक खेत में कुंतलों बासमती होती थी।

नरपाल सिंह और इसी गांव के निवासी करीब 60 वर्षीय देवपाल सिंह रावत, हमें अमगढ़ खाले पर, करीब पांच वर्ष से टूटा बंधा दिखाते हैं। यह बंधा टूटने से पहले गांव में जो थोड़ा बहुत पानी पहुंच भी रहा था, वह भी बंद हो गया था। अमगढ़ खाला गांव से लगभग दो किमी. दूर है। यहां से सूर्याधार झील भी इतनी ही दूरी पर है।

देहरादून के सूर्याधार गांव के किसान देवपाल सिंह रावत, ने हमें अमगढ़ खाले से गांव तक पानी की व्यवस्था की जानकारी दी। फोटो- राजेश पांडेय

देवपाल बताते हैं, अगर अमगढ़ खाले के बंधे और हमारे गांव तक जा रही गूलों की मरम्मत हो जाए, तो पानी हमारे खेतों तक पहुंच जाएगा। ज्यादा नहीं, थोड़ी बहुत खेती शाक सब्जी तो सही तरह से उगा लेंगे। गांववालों ने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को कई बार बताया, पर समस्या हल नहीं हुई।

नरपाल सिंह कहते हैं,”सैकड़ों बीघा खेती बचाने के लिए अमगढ़ खाले के बंधे और गूलों की मरम्मत कोई बड़ा काम नहीं है। पर, वर्षों से इस बारे में नहीं सोचा जा रहा है।”

गांव में इस तरह पहुंच रहा था पानी

पहले सूर्याधार बांध, जो कच्चा था, से रिसाव होने वाला पानी पाइपों के माध्यम से अमगढ़ खाले तक पहुंचाया जा रहा था। इसके बाद, यह पानी पास ही एक गूल से होता हुआ सूर्याधार के खेतों में पहुंच रहा था।

वहीं, इसी गूल से अमगढ़ खाले का पानी भी गांव पहुंचाया जा रहा था। ऐसे में दो व्यवस्थाओं से पानी गांव पहुंच रहा था, जो काफी था। बरसात में पानी ज्यादा होता था, इसलिए गांव में बासमती धान की खेती को प्राथमिकता दी जाती थी। यहां सैकड़ों बीघा में बासमती ही लहलहाती थी। अन्य फसलें भी होती थी, पर धान के मुकाबले नहीं।

देहरादून के सूर्याधार गांव को अमगढ़ खाले से भी पानी मिलता था, पर यह बंधा ग्रामीणों के अनुसार, लगभग पांच साल से टूटा है। फोटो- राजेश पांडेय

सूर्याधार गांव जा रहे पानी को जाखन नदी पार कराने के लिए सनगांव वाले पुल के किनारे मोटी पाइप लाइन बिछाई गई थी, जो आज भी दिखाई देती है। वर्षों पहले पानी कनस्तरों को जोड़कर बनाई गूल के सहारे नदी पार भेजा जाता था। कनस्तरों की बनाई गूल को पाइपों के सहारे नदी के आर पार किया गया था।

देहरादून के सूर्याधार गांव को पहले इस पाइप के माध्यम से नदी पार करके सिंचाई के लिए पानी भेजा जाता था। फोटो- राजेश पांडेय

ग्रामीण नरपाल सिंह बताते हैं, वर्षों पहले सूर्याधार झील के कच्चे बंधे से लगे पाइप तेज बहाव में बह गए। इससे वहां से पानी बंद हो गया। बाद में, बड़ा बांध बन गया, जिससे पानी का रिसाव नहीं होता। जो पाइप वहां पड़े थे, उनमें से बहुत सारे बह गए या लोग उठाकर ले गए। इसलिए सूर्याधार झील वाला पानी हमें वर्षों पहले ही मिलना बंद हो गया था। हमें अमगढ़ खाले से जो थोड़ा बहुत पानी मिल भी रहा था, वो लगभग पांच साल पहले बाढ़ में बंधा टूटने से बंद हो गया। यह बंधा बन जाए, गूलों की मरम्मत हो जाए तो पानी मिल सकता है।

देहरादून के सूर्याधार गांव निवासी मुन्नी देवी ने हमें बताया, पहले बासमती की खेती कैसे होती थी। फोटो- राजेश पांडेय

सूर्याधार गांव की मुन्नी देवी बताती हैं, हमने मेहनत से इन खेतों को हराभरा किया, हमारी आजीविका इन खेतों से चलती थी। पानी नहीं मिलने से बंजर खेतों को देखकर दुख होता है। जो थोड़ा बहुत शाक सब्जी घर के पास लगा भी रखा है, उसको जंगली जानवर नहीं छोड़ते।

देहरादून के सूर्याधार गांव में किसान शाकभाजी ही उगा पाते हैं, वो भी नलों में आए पानी से। पहले इस गांव में सैकड़ों बीघा में बासमती की खेती होती थी। फोटो- राजेश पांडेय

डोईवाला क्षेत्र के विधायक बृजभूषण गैरोला का कहना है, कृषि भूमि की सुरक्षा हमारा दायित्व है, इस दिशा प्रयास किए जा रहे हैं। डैमेज नहरों की मरम्मत कराई जा रही हैं। सूर्याधार गांव का मामला संज्ञान में है, वहां तक पानी पहुंचाने के लिए नहर को ठीक कराया जाएगा।

You Might Also Like

पंडित अतुल कंडवाल का लेखः अर्पण, तर्पण, समर्पण का पर्व है पितृपक्ष
UKPSC Exam Calendar 2025: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया 2025 का परीक्षा कैलेंडर
देहरादून एयरपोर्ट लाए गए शहीदों के पार्थिव शरीर, मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी
“इन्वेस्ट इन उत्तराखंड” मिशनः रोड शो के लिए चेन्नई पहुंचे सीएम धामी
उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलः मुकाबले देखने के लिए सीट बुक करा सकेंगे छात्र-छात्राएं
TAGGED:Can barren land be made fertile?DOIWALA MLAHow does lack of irrigation facilities affect agriculture?Lack of Irrigation FacilitiesProblems and challenges associated with Irrigationsun-stream lakeSuryadhar lakeSuryadhar Lake Projectसूर्याधार गांवसूर्याधार झील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article गुज्जरों की भैंसों ने खड़ा कर दिया गुटेल का जंगल !
Next Article डुग डुगी दिसम्बर 2022
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?