UKSSSC ने इस परीक्षा से 34 अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त किया, बताई यह वजह

Rajesh Pandey

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों के अन्तर्गत स्नातक स्तरीय पदों के लिए अभिलेख सत्यापन में पूर्व सैनिक प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं करने तथा अनुपस्थिति के आधार 34 अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया है।

आयोग के अनुसार, विभिन्न विभागों के अन्तर्गत स्नातक स्तरीय अर्हता के रिक्त पदों के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा 09 जुलाई, 2023 को आयोजित की थी।

उक्त लिखित परीक्षा के आधार पर स्नातक स्तरीय के अवशेष पदों पर आयोग की विज्ञप्ति 25 जनवरी, 2024 द्वारा निर्धारित अनुपात के आधार पर अभिलेख सत्यापन के लिए द्वितीय औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी की गई, जिसके अनुसार चयनित अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 16 फरवरी, 2024 को किया गया।

अभिलेख सत्यापन के लिए 41 अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची के सापेक्ष 13 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए, जबकि 28 अभ्यर्थी उपस्थित नहीं हुए।

आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार, अभिलेख सत्यापन में उपस्थित अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (EX Service) प्रस्तुत न करने एवं अनुपस्थिति के आधार पर 34 अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त किया गया है।

देखें-पदनाम-स्नातक स्तरीय परीक्षा के अभ्यर्थन निरस्तीकरण की सूची(Exam Date-9 July2023)क्लिक करें 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *