By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: किमसार का गेंदी खेलः जब तक गोल नहीं होता खेल चलता रहता है, चाहे रात हो जाए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Blog Live > किमसार का गेंदी खेलः जब तक गोल नहीं होता खेल चलता रहता है, चाहे रात हो जाए
Blog LiveFeaturedUttarakhandVillage Tourवीडियो न्यूज़

किमसार का गेंदी खेलः जब तक गोल नहीं होता खेल चलता रहता है, चाहे रात हो जाए

Rajesh Pandey
Last updated: July 27, 2024 7:18 pm
Rajesh Pandey
3 years ago
Share
पौड़ी जिला के किमसार में मकर संक्रांति पर गेंदी का खेल। फोटो- गजेंद्र रमोला
SHARE

किमसार (पौड़ी गढ़वाल)। राजेश पांडेय

पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लाक (Yamkeshwar block) का बेहद सुंदर गांव किमसार (Kimsar), जो यहां एक बार घूमने आ जाए, बार-बार याद करे। किमसार गांव ऋषिकेश से करीब 30 किमी. दूर है, जिसमें से लगभग 12 किमी. का हिस्सा राजाजी टाइगर रिजर्व (Rajaji Tiger reserve) से होकर गुजरता है। यहां तक पहुंचने के लिए आधा रास्ता बहुत खराब हालत में है। कौड़िया, तल्ला बणास, मल्ला बणास, कसाण होते हुए किमसार पहुंचते हैं। हम अपने मित्र नियोविजन संस्था के संस्थापक सॉफ्टवेयर इंजीनियर गजेंद्र रमोला के साथ मेले में पहुंचे।

किमसार गांव में वर्षों से एक परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है, वो है मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर गेंदी का मेला। गेंदी का मेला (Gendi ka mela) में एक विशेष खेल होता है, जिसे गेंदी का खेल कहा जाता है। इसमें एक बड़ी गेंद, जो रबर और लेदर की बनी है, जिसे लगभग 50 साल पहले गांव के रणजीत सिंह, लेकर आए थे। इस खेल को दो पक्ष एक दूसरे के पाले में गोल करने के लिए खेलते हैं। हालांकि, वर्तमान में जिस गेंद से खेल होता है, वो 50 साल पुरानी है, पर गांव में गेंदी के खेल की परंपरा कितनी पुरानी है, किसी को नहीं मालूम। लोग इस परंपरा को सैकड़ों साल पुराना बताते हैं।

इस खेल में दोनों पक्षों में कितने खिलाड़ी होंगे, का कोई नियम नहीं है। पर, दो पक्षों में कौन लोग खिलाड़ी होंगे, इसका एक नियम है। रामजीवाला गांव (Ramji wala Gaon) के निवासी राकेश चंद्र भट्ट बताते हैं, जो पुरुष विवाहित हैं या जिनके पुत्र हैं, वो एक पक्ष में शामिल होते हैं, जबकि जो अविवाहित हैं या जिनके पुत्र नहीं हैं, उनको दूसरे पक्ष में शामिल किया जाता है। एक तरह से यह विवाहित और कुंवारों के बीच गेंद कब्जाने का खेल माना जा सकता है।

पौड़ी गढ़वाल के रामजी वाला गांव निवासी राकेश चंद्र भट्ट ने गेंदी के खेल पर विस्तार से जानकारी दी। फोटो- गजेंद्र रमोला

गेंदी का खेल देखने, मेले में शामिल होने के लिए दूर दूर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। भट्ट बताते हैं, भगवान श्रीकृष्ण गोकुल में अपने साथियों के साथ गेंद खेलते थे, इसी परंपरा को हम गांववाले वर्षों से निभा रहे हैं। यह मेला गांव की आर्थिकी को भी मजबूत करता है। हमारे गांव के लोग, यहां खानपान, सब्जियों, फलों के स्टॉल लगाते हैं। बाहर से भी बड़ी संख्या में दुकानदार यहां सामान बेचने आते हैं।

किमसार के सहदेव, जिनके दादा जी वर्षों पहले गेंद लेकर आए थे। बताते हैं, हमें अपनी परंपरा को निभाने में खुशी मिलती है। इस मेले का हमें बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। हम किमसार के निवासी और आसपास के सभी गांव इस मकर संक्रांति पर्व को बड़े उत्साह से मनाते हैं। यह हमारे लिए बड़े गर्व का विषय है। बताते हैं, गेंद दादी जी पाटम देवी जी के पास रहती हैं, दादी जी की आयु लगभग 99 साल है। मेले से एक दिन पहले ढोल बाजों के साथ, गेंद लेने के लिए ग्रामीण हमारे घर पहुंचते हैं।

किमसार गांव के सहदेव सिंह और मातबर सिंह, गेंदी मेले पर बात करते हुए। फोटो- गजेंद्र रमोला

किमसार के ही, मातबर सिंह बताते हैं, उनको इस मेले की प्रतीक्षा रहती है, हालांकि वो कभी गेंदी का खेल में शामिल नहीं हुए, पर अच्छा लगता है लोगों को यह खेलते हुए देखकर। किमसार के ही,कोमल सिंह बताते हैं, अब उनकी उम्र गेंद खेलने की नहीं है, क्योंकि इसमें गेंद को कब्जाने के लिए काफी दौड़ना पड़ता है। वो युवावस्था में खेलते थे, अब डर लग रहता है कि कहीं चोट न लग जाए। जब गेंद गोल तक पहुंचती है, तो दर्शक रोमांचित हो जाते हैं।

राकेश चंद्र भट्ट बताते हैं, यह खेल गोल होने के साथ ही समाप्त हो जाता है। गोल होने में दोपहर से चाहे शाम हो जाए या फिर रात ही क्यों नहीं। खेल गोल होने पर ही ओवर होता है। मन करता है, इस खेल में शामिल हो जाऊं।

किमसार के संक्रांति मेले में जलेबियां खूब बिकीं। विक्रेता जगदीश कंडवाल जलेबियां बनाते हुए। फोटो- गजेंद्र रमोला

उधर, मेले में जलेबियां खूब बिक रही हैं। विक्रेता जगदीश कंडवाल बताते हैं, उन्होंने चार कुंतल जलेबी बेच दी। एक किलो का रेट 120 रुपये है। हमने उनसे कहा, तब तो आप लखपति हो गए। जगदीश तेजी से हंसते हुए बोले, तब तो मजा आ गया। वहीं, देहरादून से आए चाट विक्रेता रमेश उनियाल बताते हैं, उन्होंने चार किलो आलू की टिक्कयां बेच दीं। हमें मेले में काफी लाभ हुआ।

किमसार के संक्रांति मेले में खरीदारी करतीं महिलाएं। फोटो- राजेश पांडेय

किमसार संक्रांति मेले में खानपान के साथ ही, बच्चों के खिलौनों, श्रृंगार का सामान, बिंदी चूड़ियों, कपड़ों के स्टाल सजे थे। सब्जियां भी बिक रही थीं। चावल के दाने पर नाम लिखने वाले स्टाल पर युवाओं की भीड़ थी। सब उत्साह में थे, सभी खुश नजर आ रहे थे।

किमसार में संक्रांति मेला। फोटो- राजेश पांडेय

वहीं, दोपहर में मेला शुरू होने से पहले स्टॉल पर कढ़ाइयां, दरांतियां, फावड़े जैसे लोहे के सामान रख रहीं, विमला देवी बताती हैं, ऋषिकेश से मेले में पहुंची हैं। बताती हैं, यह सामान लोडर में लाए हैं, जिसका किराया डेढ़ हजार रुपये दिया है। पर, आज शनिवार है, लोहे का सामान बिकेगा या नहीं, इसमें संशय लग रहा है। वैसे, उनका अनुभव है कि मेले में इन बातों का ध्यान कम ही रखा जाता है। बताती हैं, रसोई, खेती में इस्तेमाल होने वाले लोहे के बर्तन और औजार खुद बनाते हैं।

ऋषिकेश से किमसार मेले में स्टाल लगाने पहुंचे पहाड़िया, जो लोहे का सामान बनाते और बेचते हैं। फोटो- राजेश पांडेय

मेले में लोहे के सामान के विक्रेता पहाड़िया भी मिले, जो बताते हैं, उनको भी मेले की सूचना मिली थी, इसलिए आ गए। वो मेलों में जाते रहते हैं, जिसमें काफी सामान बिक जाता है।

You Might Also Like

श्रीनगर बेस हॉस्पिटलः डायलिसिस मशीन ठीक होने तक मरीजों के लिए की गई यह व्यवस्था
कोविडः मृतकों के बच्चों के लिए विशेष योजना बनाएं अफसरः सीएम
Mastering Google Analytics: Your Ultimate Guide
प्रेरक कहानीः ऐसे ही खूबसूरत नहीं है यह कप प्लेट
मैं तैयार था उस कुश्ती के लिए, जिसका कोई दांव पेंच नहीं जानता था
TAGGED:Beautiful Villages of UttarakhandEssay on Makar sankranti melaGendi ka KhelGendi MelaKimsarRural IndiaRurals talkTop 10 Beautiful VillagesTraditional FestivalsWhat are the traditional festivals of UttarakhandWhat are the traditional festivals?What is the traditional game of Uttarakhand?Where in Kimsar
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article धंसता जोशीमठः प्रभावित परिवारों को डेढ़ लाख रुपये अंतरिम सहायता, धामी पहुंचे जोशीमठ
Next Article अरुणाचल के दूरस्थ इलाके में मिला गाने वाला दुर्लभ पक्षी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?