By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: एक किसान ने सुनाई, बुरी तरह झुलस गए आलू की कहानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Agriculture > एक किसान ने सुनाई, बुरी तरह झुलस गए आलू की कहानी
AgricultureBlog LiveFeaturedUttarakhandवीडियो न्यूज़

एक किसान ने सुनाई, बुरी तरह झुलस गए आलू की कहानी

Rajesh Pandey
Last updated: March 9, 2023 4:35 pm
Rajesh Pandey
3 years ago
Share
देहरादून के डोईवाला क्षेत्र के गांव कुड़कावाला में आलू के स्वस्थ पौधे की फसल दिखाते हुए किसान सुभाष चंद। इस बार आलू की फसल को झुलसा रोग से काफी नुकसान पहुंचा है। फोटो- राजेश पांडेय
SHARE

राजेश पांडेय। न्यूज लाइव

देहरादून जिले के डोईवाला ब्लाक का कुड़कावाला गांव, जिसकी पहचान खेती किसानी में होती है, वो भी खासकर आलू की खेती के लिए। अब यह खेती सिमटकर लगभग आधी रह गई। आलू की अधिकतर फसल झुलसा रोग का शिकार हो गई। पैदावार आधी होने की आशंका है। कुड़कावाला के ही चमन लाल, जिन्होंने लगभग एक बीघा खेत से आलू निकाला है, बताते हैं, 50-60 की जगह दस कट्टे ही मिल पाए। एक और जानकारी मिली है, कुड़कावाला में कुछ खेत ऐसे भी हैं, जहां नुकसान कम रहा है, यहां उत्पादन लगभग पूरा मिलने की उम्मीद बताई जा रही है।

हमने, कुड़कावाला में आलू के प्रमुख उत्पादक 50 वर्षीय सुभाष चंद से बात की। उन्होंने लगभग 16 बीघा में दो प्रजातियां पुखराज और पुष्कर को बोया है। अक्तूबर में बोई फसल को फरवरी में निकाला जाएगा। सुभाष हमें अपने तीन खेत दिखाते हैं, जिनमें दस बीघा, दो बीघा और चार बीघा में आलू है। बताते हैं, दस बीघा खेत में बड़ी संख्या में पौधे झुलस गए, पांच बार दवाइयों का स्प्रे करने के बाद भी। हर जरूरी उपाय किया, पर पौधों को नहीं बचा पाए। इस खेत से उम्मीद के विपरीत आधा उत्पादन ही मिल पाएगा।

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र के गांव कुड़कावाला में आलू का खेत, जो पूरी तरह रोगग्रस्त है। फोटो- राजेश पांडेय

सुभाष चंद, एक ही खेत में उगे स्वस्थ और रोगी पौधों में उत्पादन का अंतर समझाते हैं। वो, पहले रोगग्रस्त पौधे से उत्पादित आलू निकालकर दिखाते हैं, जिनकी संख्या कम है और आकार में भी छोटे हैं। वहीं, स्वस्थ पौधे से उत्पादित आलू को मिट्टी से निकालकर दिखाते हैं, जिनकी संख्या ज्यादा है और वो आकार में भी बड़े हैं। सुभाष कहते हैं, अब आपको इस खेत को देखकर उत्पादन का अंदाजा लग गया होगा।

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र के गांव कुड़कावाला में आलू के रोगग्रस्त पौधे की फसल दिखाते हुए किसान सुभाष चंद। इस बार आलू की फसल को झुलसा रोग से काफी नुकसान पहुंचा है। फोटो- राजेश पांडेय

लगभग 30-35 साल से आलू की खेती कर रहे सुभाष का कहना है, “इस साल नुकसान ज्यादा होने की आशंका है। पर, हम किसान हैं, निराश नहीं होते। क्योंकि खेती में यह सबकुछ चलता रहता है।”

बताते हैं, “आलू का इंश्योरेंस होता है, इस बार हमने नहीं कराया। खेत में खराब हो चुकी फसल को देखने के बाद भी इंश्योरेंस नहीं मिलता। इंश्योरेंस वालों का कहना होता है, नुकसान मौसम पर आधारित होता है। वो अपनी मशीन से मौसम का हाल चेक करते हैं। पर, हम किसान मौके पर रहते हैं, फसल को उपजाते हैं, कोई कमी नहीं छोड़ते, हर तरह का उपचार करते हैं, पर रोग की रोकथाम एक सीमा तक ही संभव हो पाती है। इस बार कुछ ज्यादा ही नुकसान है।”

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र के गांवों के खेतों में प्लाटिंग हो रही है। इससे कृषि एवं उद्यान का क्षेत्रफल कम हो रहा है। फोटो- राजेश पांडेय

आलू की खेती में लागत और फायदे पर उनका कहना है, “आलू उगाने में मेहनत बहुत है, इसलिए गांव में धीरे-धीरे आलू का रकबा कम होता जा रहा है। इस समय, कुड़कावाला में लगभग ढाई सौ बीघा में आलू लगा होगा, जबकि पहले इसकी दोगुनी खेती होती थी। यह हमारी प्रमुख फसल होती थी, पर अब गन्ना ज्यादा उगाया जा रहा है। गन्ने में उतनी मेहनत नहीं है। वैसे भी अब खेत कम हो रहे हैं। खेती करना कठिन है, खेत बेचना आसान है। बताते हैं, आलू में खेत को तैयार करने से लेकर बुवाई, दवाई और इसको उखाड़ने सहित कई काम होते हैं, जिन पर पैसा खर्च होता है। हम बहुत ज्यादा हिसाब नहीं लगाते।”

डोईवाला क्षेत्र के गांव कुड़कावाला में किसान सुभाष चंद का आलू का खेत। इस बार आलू की फसल को झुलसा रोग से काफी नुकसान पहुंचा है। फोटो- राजेश पांडेय

सुभाष बताते हैं, “उनको एक बीघा में, लगभग 75 कट्टे आलू मिलने थे, जो घटकर लगभग 30-35 कट्टे रह जाएंगे। इस तरह दो एकड़ के खेत यानी दस बीघा में लगभग एक लाख रुपये का नुकसान समझो। पांच महीने की इस फसल में हर माह लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान। पर, हम नुकसान से नहीं घबराते। इस बार नहीं, तो अगली बार अच्छी फसल मिलेगी।”

ये भी पढ़ें-

  • बीमारियों से बचाने के लिए मिट्टी की जगह हवा में उगाया जाएगा आलू का बीज
  • Food History: आलू के बारे में इतने सारी जानकारियां आपको चौंका देंगी

उन्होंंने लगभग 300 मीटर फासले पर आलू के दो और खेत दिखाए। इसमें दो बीघा में खड़ा आलू भी फरवरी में निकाला जाना है, पर इस खेत को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। सुभाष के अनुसार, “इस खेत पर बीमारी ने असर तो किया था, पर हमने चार स्प्रे करके इस पर कंट्रोल कर लिया था।” उन्होंने एक पौधे के आलू निकालकर दिखाए, जो साइज में बड़े थे और इनकी संख्या भी सात-आठ थी। सुभाष बताते हैं, “इस खेत से उनकी पूरी फसल यानी लगभग डेढ़ सौ कट्टे आलू मिल जाएगा। पास ही, एक अन्य खेत है, जिसमें चार बीघा में अभी कुछ दिन पहले ही आलू बोया गया है। बताते हैं, यह पछेती है यानी बाद में बोया जाने वाला। इस फसल को अप्रैल में निकाल लेंगे।”

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र के गांव कुड़कावाला में किसान चमन लाल, जिनके एक बीघा खेत में इस बार 50 से 60 की जगह मात्र दस कट्टा आलू ही मिला। फोटो- राजेश पांडेय

वहीं, खेत से घास लेकर जा रहे किसान चमन लाल बताते हैं, उनके “एक बीघा खेत में मात्र दस कट्टे निकले। ब्लॉक वाले (उद्यान विभाग) से अधिकारी आए थे। स्प्रे भी खूब किया था, पर अब क्या करें। किसान को यह सब झेलने की आदत है। हम निराश नहीं होते और न ही खेती में नुकसान से घबराते हैं।”

ये भी पढ़ें-

  • उत्तराखंड में आय बढ़ाने के लिए एक ही खेत में गन्ना और आलू की खेती कर रहे किसान
  • Video: अपने जन्म से शाकाहारी नहीं है आलू वाला समोसा…

वहीं, उद्यान विभाग के सर्वे के अनुसार, “डोईवाला ब्लाक में आलू की लगभग 70 प्रतिशत फसल को नुकसान पहुंचा है। समय पर बारिश नहीं होने और कोहरा छाने की वजह से आलू रोगग्रस्त हुआ है।”

हम यहां रहते हैं-

फेसबुक पर हमारा पता
फेसबुक पर हमारा पेज- तक धिनाधिन
DUG DUGI यूट्यूब चैनल पर हमारे वीडियो
डुगडुगी है हमारी वेबसाइट

You Might Also Like

स्कूली शिक्षा में कृषि पाठ्यक्रम को लाने पर मंथन
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना
Uttarakhand Election Update: 56 सीटों के रूझान में भाजपा 33 और कांग्रेस 18 सीटों पर आगे, लालकुआं में हरीश रावत पीछे चल रहे
पुलिस कर्मियों के आवास के लिए सौ करोड़ रुपये का प्रावधान करेंगेः सीएम
उत्तराखंड: देहरादून कैंट से भाजपा विधायक हरबंस कपूर का निधन
TAGGED:Aaloo me Pacheti Jhulsa RogAaloo me rogCareHarvestingHow much potato can get a farmer in 1 acre land?In which season potato is grown in India?Integrated FarmingIs potato farming profitable in India?Kurkawala villagePlantingPotato CultivationPotato DiseasePotato Farmingpotato farming profit per acre in IndiaPotato VillageSugarcan farmingआलू में बीमारीआलू में रोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article बड़ी दुविधा में फंस गए प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र चांडी गांव के गरीब परिवार
Next Article Uttarakhand: स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स के लिए 16 फरवरी को पहले चरण के इंटरव्यू
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?