educationFeatured

छात्रों ने सिपेट से समझीं, प्लास्टिक के बारे में बहुत सारी बातें

यूसर्क ने देहरादून के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के 70 विद्यार्थियों को सिपेट का भ्रमण कराया

डोईवाला। उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र (यूसर्क) ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर डोईवाला स्थित सिपेट ( सेंट्रल इंस्‍टीट्यूट ऑफ प्‍लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्‍नोलॉजी) का भ्रमण किया और प्लास्टिक के बारे में बहुत सारी जानकारियां लीं। इस दौरान वैज्ञानिक अनुसंधानों की व्यवहारिक बारीकियों के बारे में चर्चा की।

यूसर्क ने देहरादून के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के 70 विद्यार्थियों को सिपेट (CIPET) का भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों ने वहां चल रहे विभिन्न वैज्ञानिक अनुसंधानों के बारे में जानकारी ली। संस्थान में कौशल विकास से सम्बन्धित प्रशिक्षण, अत्याधुनिक तकनीकियों से प्लास्टिक उत्पादों के निर्माण, परीक्षण, गुणवत्ता व मानकीकरण नियंत्रण, प्लास्टिक इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के सभी विषयों में अनुप्रयोग और विकास आदि क्षेत्रों में हो रहे कार्यों के बारे में बताया गया। विशेषज्ञों ने इस क्षेत्र में करियर के संबंध में भी मार्गदर्शन किया।

यूसर्क की निदेशक प्रो. (डॉ.) अनिता रावत ने कहा कि यूसर्क राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय दिवसों पर राजकीय विद्यालयों के छात्रों को थीम आधारित भ्रमण कराया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर यूसर्क ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अनुसंधान व नवाचार के प्रति अभिरूचि पैदा करने के लिए सिपेट भ्रमण का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी कमीज में लगा प्लास्टिक का बटन कहां से आया…

कार्यक्रम में यूसर्क के वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश नौटियाल ने यूसर्क से संचालित विभिन्न प्रौद्योगिकी आधारित गतिविधियों से छात्र कैसे लाभान्वित हो सकते हैं, की जानकारी दी। यूसर्क के वैज्ञानिक डॉ. भवतोष शर्मा ने कहा कि आज का युग विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का युग है, हमें विज्ञान आधारित विभिन्न गतिविधियों को प्रयोगात्मक रूप से सीखना चाहिए। कार्यक्रम में पर्यावरणविद् हेमन्त गुप्ता ने तकनीकी का सदुपयोग करने के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उमेश चन्द्र, सिपेट के उपनिदेशक अभिषेक राजवंश, तकनीकी अधिकारी सांई राजा, आदित्य कुमार वर्मा, हरिज्ञान चन्द्र सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के आचार्य चन्द्र शेखर गैरोला, समाज सेवी गणेश कुमार, पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला के शिक्षक विवेक कुमार, समीर पुरी आदि उपस्थित रहे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button