Return of Teachers on Long Term Deputation: शिक्षा विभाग के प्रतिनियुक्ति पर गए कार्मिकों की होगी वापसीः डाॅ. धन सिंह रावत

Rajesh Pandey

Return of Teachers on Long Term Deputation: तीन वर्ष से अधिक समय से प्रतिनियुक्ति पर तैनात कार्मिक भेजे जाएंगे मूल तैनाती पर

देहरादून, 08 अप्रैल 2026: विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों, विभागीय कार्यालयों व अन्य विभागों में लम्बे समय से सम्बद्ध व प्रतिनियुक्ति पर गए शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कार्मिकों को मूल तैनाती स्थल पर भेजा जाएगा। प्रदेशभर के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों की सूची एक सप्ताह के भीतर शिक्षा महानिदेशक को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

Return of Teachers on Long Term Deputation: विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने शिक्षा विभाग में मानव संसाधनों के प्रभावी उपयोग एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। डाॅ. रावत ने लम्बे समय से विभिन्न स्कूलों, विभागीय कार्यालयों एवं अन्यत्र विभागों में सम्बद्ध अथवा प्रतिनियुक्ति पर गए शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कार्मिकों का ब्यौरा तलब किया है, जिसमें कार्मिक का नाम, पद, मूल तैनाती स्थल, वर्तमान कार्यस्थल, प्रतिनियुक्ति अथवा अटैचमेंट की अवधि एवं कारण सहित सभी आवश्यक जानकारियां मांगी गई हैं।

डाॅ. रावत ने सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों के विभिन्न स्तरों पर अटैच किए गए कार्मिकों का पूरा विवरण एक सप्ताह के भीतर महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि मूल तैनाती से इतर दूसरी जगहों पर कार्यरत शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कार्मिकों को वापस भेजा जा सके।

Return of Teachers on Long Term Deputation: डाॅ. रावत ने कहा कि तीन वर्ष से अधिक समय से प्रतिनियुक्ति अथवा संबद्धता पर गए कार्मिकों की व्यापक समीक्षा की जाएगी। जिन कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति या अटैचमेंट आवश्यक नहीं पाया जाएगा, उन्हें मूल तैनाती पर वापस भेजने की कार्रवाई की जाएगी। सिर्फ उन्हीं कार्मिकों को रियायत दी जायेगी जो दिव्यांग है या विशेष परिस्थितियों में जिनका अटैचमेंट किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की वापसी से विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित नहीं होगा और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *