DigitalNews

Manus AI Meta Integration: अब केवल बातें नहीं, आपके लिए ‘काम’ भी करेगा यह एआई

Manus AI Meta Integration: नई दिल्ली,18 फरवरी, 2026ः कंप्यूटर या लेपटॉप पर फेसबुक प्रोफाइल पर मेटा एआई के साथ Manus AI भी दिख रहा है। सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी Meta (फेसबुक) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव करते हुए ‘Manus AI’ को अपने साथ जोड़ लिया है। 29 दिसंबर 2025 को हुए इस अधिग्रहण के बाद, अब फरवरी 2026 से यह फीचर सीधे फेसबुक और इंस्टाग्राम के ‘एड मैनेजर’ व बिजनेस प्रोफाइल्स पर दिखने लगा है।

Manus AI Meta Integration: Manus AI साधारण चैटबॉट्स से अलग है। इसे दुनिया का पहला ‘जनरल एआई एजेंट’ कहा जा रहा है, जो केवल सवालों के जवाब नहीं देता, बल्कि एक कर्मचारी की तरह आपके टास्क को खुद ‘एग्जीक्यूट’ (पूरा) करता है।

Manus AI Meta Integration: Manus AI का मुख्य आकर्षण उसका ‘Browser Operator’ है। यह एआई आपके लिए खुद माउस क्लिक करता है, ब्राउज़र टैब खोलता है और जटिल डेटा को कॉपी-पेस्ट करता है। मोबाइल की छोटी स्क्रीन और सीमित ओपेरेटिंग सिस्टम (Android/iOS) फिलहाल इस तरह के ‘ऑटोमेशन’ की अनुमति नहीं देते हैं। इसलिए, इसके मुख्य फीचर्स अभी केवल डेस्कटॉप/लैपटॉप पर ही सुचारू रूप से काम करते हैं।

क्या है Manus AI और यह कैसे काम करता है?

Manus AI एक ‘एक्शन इंजन’ की तरह काम करता है। इसे ‘Manus Joins Meta’ के तहत अब अरबों यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका ‘ब्राउज़र ऑपरेटर’ है। उदाहरण के लिए, यदि आप इसे कोई काम सौंपते हैं, तो यह खुद इंटरनेट ब्राउज़र खोलता है, रिसर्च करता है और फाइल तैयार करके आपको दे देता है।

फेसबुक यूज़र्स के लिए खास फीचर्स

फेसबुक पर इसके जुड़ने से आम यूज़र्स और बिजनेस करने वालों को निम्नलिखित बड़े फायदे मिल रहे हैं:

  • पेज को वेबसाइट में बदलना: यह आपके फेसबुक पेज की जानकारी और तस्वीरों का उपयोग करके कुछ ही मिनटों में एक प्रोफेशनल वेबसाइट (लैंडिंग पेज) डिजाइन कर सकता है।

  • 30 दिनों का कंटेंट प्लान: यह खुद रिसर्च करता है कि आपके क्षेत्र में क्या ट्रेंड कर रहा है और उसके आधार पर पूरे महीने की पोस्ट खुद लिखकर शेड्यूल कर सकता है।

  • स्वचालित मार्केट रिसर्च: आप इसे अपने प्रतिद्वंद्वियों (Competitors) पर नज़र रखने या मार्केट की कीमतों का विश्लेषण करने का काम सौंप सकते हैं।

  • डिजिटल वर्कहॉर्स: यह केवल टेक्स्ट नहीं लिखता, बल्कि जटिल एक्सेल शीट बनाना, पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन तैयार करना और कोड लिखना जैसे काम भी स्वायत्त तरीके से करता है।


संदर्भ लिंक्स:

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button