Tech

स्वच्छता के लिए अलर्ट करेगा आईआईटी खड़गपुर का डिटेक्टर

आईआईटी खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने कम लागत वाला गंदगी डिटेक्टर विकसित किया है। यह किसी स्थान पर गंदगी होने पर ऑनलाइन अलर्ट भेजता है। स्मार्ट हाइजीन मॉनिटर (एसएचएम) सेंसर के माध्यम से अमोनिया, सल्फर डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड, वाष्पशील कार्बनिक यौगिकों और कणों का स्तर दर्ज करता है और जरूरत पड़ने पर संबंधित व्यक्ति को ऑनलाइन अलर्ट भेजता है। यह किसी भी जगह पर स्थापित किया जा सकता है, जहां नियमित अंतराल पर सफाई की निगरानी की जानी चाहिए। वर्तमान में  शौचालय, भोजनालय, अस्पताल, पार्क, हवाईअड्डे और रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक सुविधाएं आम तौर पर निर्धारित अंतराल पर साफ होती हैं, भले ही वो कितने गंदी हो।


डिजिटल इवोल्यूशन इंडेक्स  (डीईआई) 2017 में 60 देशों में भारत का 53 वां स्थान है। सूची में नॉर्वे सबसे ऊपर है, इसके बाद स्वीडन, स्विट्ज़रलैंड, डेनमार्क और फिनलैंड हैं। टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के द फ्लेचर स्कूल ने  मास्टर कार्ड के साथ मिलकर डिजिटल इवोल्यूशन इंडेक्स (डीईआई) 2017 पेश किया है। यह सूचकांक व्यापक स्तर पर किए गए शोध का नतीजा है, जो 60 देशों में डिजिटल अर्थव्यवस्था की प्रगति को ट्रैक करता हैयह 100 से अधिक विभिन्न संकेतकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाता है। इसमें आपूर्ति, उपभोक्ता की मांग, संस्थागत वातावरण और नवीनता शामिल हैं। यह किसी देश की डिजिटल विकास दर को दर्शाता है


पंजाब सरकार ने हाल ही में 100 उबेर मोटो बाइक को झंडी दिखाकर बेरोजगार युवाओं के लिए ‘अपनी गड्डी अपना रोज़गार’ योजना शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य सरकार बेरोजगार युवाओं को सब्सिडी पर वाणिज्यिक दो पहिया और चार पहिया वाहन उपलब्ध कराएगी। यह योजना पंजाब के युवाओं के लिए खास साबित होने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है। माना जा रहा है कि पूरे राज्य में माइक्रो एंटरप्रिन्योरशिप को प्रोत्साहित करने में यह योजना खास होगी। उबेर का लक्ष्य एक साल में पंजाब में माइक्रो एंटरप्रिन्योरशिप के 10 हजार तथा अगले पांच साल में कुल 45 हजार अवसर उपलब्ध कराने का है।


 

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button