educationFeaturedNewsUttarakhand

अंतिम अवसरः उच्च शिक्षा में फिर बढ़ाई गई प्रवेश पंजीकरण की तिथि

20 सितम्बर तक एडमिशन के लिए खुला रहेगा समर्थ पोर्टल

देहरादून। न्यूज लाइव ब्यूरो

प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं अन्य कारणों को दृष्टिगत रखते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश पंजीकरण की तिथि को बढ़ा दिया गया है। प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राएं आगामी 20 सितम्बर तक उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश ले सकेंगे। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को समर्थ पोर्टल खोलने के निर्देश दिये गये है।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य विश्वविद्यालय परिसरों एवं उनसे सम्बद्ध निजी एवं राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिये ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि को विस्तारित कर 20 सितम्बर कर दिया है। प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राएं अब निर्धारित तिथि तक समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे और उच्च शिक्षण संस्थानों में स्नातक व परास्नातक कक्षआों में प्रवेश ले सकेंगे। इस संबंध में शासन स्तर से शासनादेश जारी कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर तथा तृतीय सेमेस्टर में ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 17 सितम्बर निर्धारित की गई है, 19 सितम्बर तक महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जायेगी, जबकि 20 सितम्बर तक प्रवेश शुल्क जमा किया जायेगा। उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिये यह छात्र-छात्राओं के पास अंतिम अवसर होगा। इस संबंध में कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी तथा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा सहित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

डॉ. रावत ने बताया कि अबतक राज्य के कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी तथा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा से सम्बद्ध शिक्षण संस्थानों में स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु 136830 छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं, जबकि 79185 ने प्रवेश लिया है। स्नातक स्तर पर पंजीकरण कराने वाले छात्रों की कुल संख्या 102823 है तथा परास्नातक स्तर पर 34007 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। जबकि स्नातक स्तर पर 64397 तथा परास्नातक स्तर पर 14788 छात्र-छात्राएं प्रवेश ले चुके हैं।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button